फातिमा सना शेख़ ने दंगल के लिए कटवाए थे बाल..अब दी ये कुर्बानी

फातिमा सना शेख़ ने कटवा लिए अपने आइब्रो, देखकर उड़ेंगे होश

फातिमा सना शेख़ ने कटवा लिए अपने आइब्रो, देखकर उड़ेंगे होश

आमिर खान की फिल्म थग्स ऑफ़ हिंदुस्तान में जहाँ आमिर खान का लुक वायरल हुआ था जिसमें वो नथनी पहने हुए नज़र आ रही हैं| वहीँ अब फातिमा सना शैख़ का नया लुक चर्चा का विषय बना हुआ है|फातिमा सना शैख़ को फिल्म ‘दंगल’ से लोगों के बीच पहचान मिली| दंगल के बाद फातिमा हर दिन ख़बरों का हिस्सा बनी हुई होती है| आपको पता है कि दंगल के लिए फातिमा ने अपने लम्बे बालों को काटकर छोटा कर दिया था और अब एक बार फिर फातिमा को कुछ ऐसा ही करना पड़ा है| उन्हें अपनी आई ब्रो की कुर्बानी देनी पड़ी है। जी हां, फातिमा आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के लिए अपने किरदार में घुस चुकी हैं| इसके लिए फातिमा को अपनी आधी आईब्रो कट करवानी पड़ी है| फातिमा ने सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर किया है जोकि देखते ही देखते वायरल हो रहा है।

आपको बता दें बहुत समय तक फातिमा की ये फोटो वायरल हो रही थी लेकिन लोगों को इसका मकसद समझ नहीं आ रहा था| आखिर फातिमा के आइब्रो के साथ क्या हो गया है लेकीन उन्होंने सभी के इन सवालों का जवाब देते हुए हाल में ही एक फोटो शेयर की है|

फातिमा ने इन्स्टा पर एक और वैसी ही फोटो शेयर की जिसमें उनका आइब्रो कटा हुआ है और इसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, ‘ठग्स लाइफ’। खैर अब इससे ये बात तो साफ़ है कि फातिमा ने इस फिल्म के लिए ऐसा लुक किया है| फातिमा आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के लिए अपने किरदार में घुस चुकी हैं| इसके लिए फातिमा को अपनी आधी आईब्रो कट करवानी पड़ी है| फातिमा ने सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर किया है जोकि देखते ही देखते वायरल हो रहा है। आपको बता दें फातिमा ने पहली ही फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की थी और लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी| अब इसके बाद उन्हें इस अंदाज़ में देखना बहुत ही दिलचस्प होगा|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।