फिल्म 83 की शूटिंग से वक्त निकाल फैंस के बीच पहुंचे रणवीर सिंह, एक्टर का ये एटीट्यूड बनाता है उन्हें खास

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की टीम अपनी आने वाली फिल्म 83 (83 The Film) के पहले शेड्यूल की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग में बिजी रहने के बावजूद रणवीर सिंह अपने फैंस के लिए वक्त निकाल रहे हैं और उनके साथ फोटो के लिए पोज दे रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
फिल्म 83 की शूटिंग से वक्त निकाल फैंस के बीच पहुंचे रणवीर सिंह, एक्टर का ये एटीट्यूड बनाता है उन्हें खास
रणवीर सिंह ग्लासगो में अपने फैंस के बीच सेल्पी लेते हुए। (फोटोः इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह की टीम अपनी आने वाली फिल्म 83 (Ranveer Singh in 83)  के पहले शेड्यूल की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग में बिजी रहने के बावजूद रणवीर सिंह अपने फैंस के लिए वक्त निकाल रहे हैं और उनके साथ फोटो के लिए पोज दे रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ग्लासगो में अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और रणवीर सिंह को और पॉपुलर बना रही है। इन दिनों रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे टॉप और पॉपुलर एक्टर में से एक हैं।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  एक एक्टर के साथ अपनी अच्छे इंसान भी है। ये बात हम नहीं, फैंन्स के बीच उनकी मौजूदगी बताती है। रणवीर सिंह अपने फैंस से ऐसे ही हंसते-मुस्कारते हुए मिलते है। हाल ही में, फिल्म 83 के लिए धर्मशाला में क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने के दौरान भी वह अपने फैंस के साथ दिखाई दिए। क्रिकेट की प्रैक्टिस के बाद थकने पर भी वह अपने फैंस के बीच जाकर उनका अभिवादन करते दिखाई दिए हैं।

यहां देखिए रणवीर सिंह फैंस के बीच-

 

View this post on Instagram

 

#RanveerSingh with fans in Glasgow Yesterday.❤💥 #83TheFilm #day2 #wishes #GlasgowIndians #Glasgow

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersinghlover) on Jun 7, 2019 at 11:49am PDT

फैंस से कुछ इंस अंदाज में मिलते हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह का फैंस (Ranveer Singh With Fans) के बीच इस तरह से जाना और घुल-मिलकर बात करना, उन्हें बहुत ही खास बनाता है। रणवीर सिंह अपने फैंस से दिल खोल के मिलते हैं, वो जरा सा भी नहीं हिचकते। हमने अक्सर बॉलीवुड स्टार्स को देखा कि वह फैंस के बीच जाकर ऑटोग्राफ या हाथ मिलाने तक सीमित होते हैं। अगर किसी को फिल्म का प्रमोशन करना है, तो वह इससे एक-दो कदम आगे बढ़ते हैं, लेकिन रणवीर सिंह ऐसा नहीं करते है। उनकी कोई फिल्म आए या ना आए वो जब भी फैंस के बीच होते हैं तो उनमें काफी एनर्जी और उत्साह देखने को मिलता है।

जानिए रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस लुक देखकर क्या रिएक्शन दिया…

वीडियो में देखिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का क्यूट लुक…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply