फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर लॉन्च, अनिल कपूर-राजकुमार राव का दिखा अलग अंदाज

एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” (Ek Ladki ko Dekha Toh Aisa Laga) का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) और राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) द्वारा निर्मित है

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में अनिल कपूर, सोनम कूपर और राजकुमार राव

एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” (Ek Ladki ko Dekha Toh Aisa Laga) का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) और राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani)द्वारा निर्मित है।। इस फिल्म में पहली बार ऐसा होगा जब अनिल कपूर अपनी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी में दिमाग से नहीं बल्कि दिल से प्यार करने के बारे में सिखाया जाएगा।

“एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” के ट्रेलर में एक सोनम कपूर को एक ऐसी लड़की का किरदार निभाते हुए दिखाया गया है जो बचपन से ही अपनी शादी के बारे में सोचती हुई नजर आती है और उसका नाम स्वीटी। वहीं, राजकुमार राव फिल्म में साहिल मिर्जा का किरदार निभा रहे हैं जो नाटक के राइटर और डायरेक्टर दोनों हैं। इसके साथ ही स्वीट यान‍ि सोनम कपूर की शादी उनके पापा (अन‍िल कपूर) किसी भी अच्छे लड़के से कराना चाहते हैं और कई लड़कों के रिश्ते भी सोनम कपूर के लिए वो फिल्म में लेकर आते हैं लेकिन एक गहरे राज की वजह से सोनम कपूर की शादी नहीं हो पाती और वो क्या राज है वो तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता लगेगा। इस फिल्म में जुही चावला भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं।

यहां देखिए  “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा”  का ट्रेलर…

इसके साथ ही ट्रेलर लॉन्च होने से पहले ही एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक ऐसी अनएक्सपेक्टिड लव स्टोरी जो कि दोबारा से आपको प्यार के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगी। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म  1 फ़रवरी 2019 को रिलीज होने वाले है। इस फिल्म को लेकर पिंकविला के खबर की माने तो फिल्म की कहानी लव जिहाद पर आधारित बताई जा रही है। इस फिल्म में इसके साथ ही फिल्म में कई मोड़ आएंगे जो दर्शकों के लिए चौंकाने वाले साबित होंगे।

यहां देखिए अनिल कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो…

यहां देखिए फिल्म  ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ से जुड़े कुछ पोस्ट…

दिल और दिमाग के बीच प्यार का बताया महत्व…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।