फिल्म सिंबा देखकर दीपिका पादुकोण ने की रोहित शेट्टी की तारीफ, ऐसा रहा रणवीर सिंह के बारे में रिएक्शन

फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी रणवीर एक भी मौका ऐसा नहीं छोड़ते जहां वो अपनी धर्मपत्नी दीपिका की तारीफ किए बिना रह जाए। अभी हाल ही में रणवीर सिंह ने फिल्म प्रमोशन के दौरान दीपिका को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे दीपिका खुद सुनकर खुशी से झूम उठेंगी।

  |     |     |     |   Updated 
फिल्म सिंबा देखकर दीपिका पादुकोण ने की रोहित शेट्टी की तारीफ, ऐसा रहा रणवीर सिंह के बारे में रिएक्शन
रणवीर सिंह ने फिल्म प्रमोशन के दौरान दीपिका को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे दीपिका खुद सुनकर खुशी से झूम उठेंगी।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंबा की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी रणवीर एक भी मौका ऐसा नहीं छोड़ते जहां वो अपनी धर्मपत्नी दीपिका की तारीफ किए बिना रह जाए। अभी हाल ही में रणवीर सिंह ने फिल्म प्रमोशन के दौरान दीपिका को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे दीपिका खुद सुनकर खुशी से झूम उठेंगी।

रणवीर सिंह ने बुधवार को कहा कि उन्हें उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण पर गर्व है। इस दौरान उनके साथ सारा अली खान, सोनू सूद और फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी भी मौजूद थे। इस दौरान जब रणवीर सिंह से पूछा गया कि ‘सिम्बा’ को देखने के बाद दीपिका ने उन्हें किस तरह की प्रतिक्रिया दी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें रोहित (शेट्टी) सर के साथ-साथ मुझ पर भी गर्व है और मेरे साथ रोहित (शेट्टी) सर पर भी हैं। उन्होंने रोहित सर की बहुत प्रशंसा की।

बताते चलें कि ‘सिंबा’ (Simmba) की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस अफसर संग्राम भालेराव उर्फ ‘सिंबा’ की कहानी है। उसका मकसद वर्दी की आड़ में सिर्फ पैसा कमाना है। फिल्म में जिसे वह छोटी बहन मानता है उसके साथ हुए यौन शोषण और उसकी मौत उसे झकझोर देती है। सिंबा जिन लोगों के टुकड़ों पर पल रहा होता है वही लोग उसकी मुंहबोली बहन से रेप और उसकी मौत के जिम्मेदार होते हैं। फिर शुरू होती है एक भाई के बदले की कहानी जिसे नाम दिया गया है ‘सिंबा’ (Simmba)।

बात करें फिल्म की एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की तो यह उनकी दूसरी फिल्म है। इसी महीने उनकी डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ (Kedarnath) रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह की आगामी फिल्म जोया अख्तर की ‘गली बॉय’ और करण जौहर की ऐतिहासिक फिल्म ‘तख्त’ है। वेल रणवीर सिंह दीपिका से कितना प्यार करते हैं वो तो हम सबको पता ही है। क्यों कि रणवीर दीपिका की तारीफ करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। वेल रणवीर सिंह का ये बयान सुनकर आपका क्या कहना है हमें नीचें कमेंट्स लिखकर जरूर बताएं।

देखिए रणवीर  सिंह और दीपिका पादुकोण का ये वीडियो…

देखिए रणवीर और दीपिका की ये तस्वीरें…

View this post on Instagram

Inferno

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply