उड़ता पंजाब के बाद फिल्म राजी के लिए आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, लिस्ट में ये नाम थे शामिल

नॉमिनेशन की बात करें तो बेस्ट एक्ट्रेस फिमेल अवॉर्ड के लिए कई एक्ट्रेसेस को नॉमिनेट किया गया था। इस लिस्ट में आलिया भट्ट (राज़ी), दीपिका पादुकोण (पद्मावत), नीना गुप्ता (बाधाई हो), रानी मुखर्जी (हिचकी) और तब्बू (अंधाधुन) शामिल थी।

आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस फिमेल अवॉर्ड ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

जब किसी कलाकार को उसकी एक्टिंग या फिर काम के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। तो वो चीज उसके लिए सबसे ज्यादा खुशी की बात होती है। यहीं चीज कहीं न कहीं इस बार आलिया भट्ट भी फिल कर रही होंगी। फिल्मफेयर अवार्ड्स में एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल अवॉर्ड से नवाजा गया। आलिया भट्ट को यह अवॉर्ड उनकी फिल्म राजी के लिए दिया गया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट की एक्टिंग को सबने पंसद किया है।

नॉमिनेशन की बात करें तो बेस्ट एक्ट्रेस फिमेल अवॉर्ड के लिए कई एक्ट्रेसेस को नॉमिनेट किया गया था। इस लिस्ट में आलिया भट्ट (राज़ी), दीपिका पादुकोण (पद्मावत), नीना गुप्ता (बाधाई हो), रानी मुखर्जी (हिचकी) और तब्बू (अंधाधुन) शामिल थी। हालांकि, इन सबके बीच, आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस के लिए ट्रॉफी हासिल की है। ऐसे में हम सिर्फ यहीं कहेंगे कि आलिया भट्ट इस अवॉर्ड की कहीं न कहीं हकदार थी। फिल्म राजी में आलिया की एक्टिंग को बहुत तारीफ मिली थी और आखिरकार उसका रिल्ट भी सबके सामने आ ही गया है। आलिया भट्ट फिलहाल काफी बिजी चल रही हैं। इन दिनों वो अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म कंलक के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं, एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान के साथ रोमांस करती हुई नजर आने वाली हैं।

इसके साथ ही आपको बताते चलें कि फिल्मफेयर अवार्ड्स 2019 में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, सोनम के आहुजा, रणवीर सिंह, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर जैसे कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद थे रात। यह फंक्शन मुंबई में हुआ था। इसके साथ ही बात करें बाकी के अवॉर्ड्स की। तो बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल) पॉप्युलर अवॉर्ड एक्टर रणबीर कपूर को मिला। इसके साथ ही क्रिटिक्स अवॉर्ड बेस्ट एक्टर (मेल) अवॉर्ड रणवीर सिंह (फिल्म- पद्मावत) और आयुष्मान खुराना (फिल्म- अंधाधुन) को मिला। कुल मिलकर अवॉर्ड फंक्शन की ये रात बेहद ही शानदार रही।

यहां देखिए आलिया भट्ट से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।