फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2019 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का जलवा, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इस बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट छाए रहे। बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया। ईशान खट्टर और सारा अली खान को बेस्ट डेब्यू एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर्स के अवॉर्ड से नवाजा गया। (फोटो- फिल्मफेयर इंस्टाग्राम)

शनिवार रात 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन मुंबई के जियो गॉर्डन में किया गया था। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2019 में इस बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट छाए रहे। ‘संजू’ फिल्म के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर (पॉप्युलर) और ‘राजी’ फिल्म के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस (पॉप्युलर) के अवॉर्ड से नवाजा गया। फिल्म ‘बेयॉन्ड द क्लाउड्स’ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड ईशान खट्टर को दिया गया और अभिनेत्री सारा अली खान को फिल्म ‘केदारनाथ’ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। नीचे देखिए सभी कैटेगरीज़ में दिए गए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स विनर्स की लिस्ट…

बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल) पॉप्युलर

रणबीर कपूर (फिल्म- संजू)

बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (फीमेल) पॉप्युलर

आलिया भट्ट (फिल्म- राजी)

क्रिटिक्स अवॉर्ड बेस्ट एक्टर (मेल)

रणवीर सिंह (फिल्म- पद्मावत)

आयुष्मान खुराना (फिल्म- अंधाधुन)

क्रिटिक्स अवॉर्ड बेस्ट एक्टर (फीमेल)

नीता गुप्ता (फिल्म- बधाई हो)

बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल)

ईशान खट्टर (फिल्म- बेयॉन्ड द क्लाउड्स)

बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल)

सारा अली खान (फिल्म- केदारनाथ)

बेस्ट फिल्म (पॉप्युलर)

राजी

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)

अंधाधुन

बेस्ट डायरेक्टर

मेघना गुलजार (फिल्म- राजी)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर

अमर कौशिक (फिल्म- स्त्री)

बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (मेल)

गजराज राव (फिल्म- बधाई हो)

विक्की कौशल (फिल्म- संजू)

बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (फीमेल)

सुरेखा सीखरी (फिल्म- बधाई हो)

बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी

फिल्म- मुल्क, अनुभव सिन्हा

बेस्ट डायलॉग

अक्षत घिल्डियाल (फिल्म- बधाई हो)

बेस्ट स्क्रीनप्ले

श्रीराम राघवन, अरिजीत बिस्वास, पूजा लाधा सूर्ति, हेमंत राव, योगेश चंदेकर (फिल्म- अंधाधुन)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

श्रीदेवी

बेस्ट एक्शन

विक्रम दहिया और सुनील रॉड्रिग्ज (फिल्म- मुक्काबाज)

बेस्ट म्यूजिक अलबम

फिल्म- पद्मावत, संजय लीला भंसाली

बेस्ट लिरिक्स

ऐ वतन (फिल्म- राजी)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)

अरिजीत सिंह, गीत- ऐ वतन, फिल्म- राजी

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)

श्रेया घोषाल, गीत- घूमर, फिल्म पद्मावत

आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग टैलेंट इन फिल्म म्यूजिक

निलाद्री कुमार (फिल्म- लैला मजनू)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी

पंकज कुमार- तुम्बाड

बेस्ट वीएफएक्स

रेड चिलीज़ एफएक्स (फिल्म- जीरो)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर

डेनियल जॉर्ज (फिल्म- अंधाधुन)

बेस्ट कोरियोग्राफी

क्रुति महेश मिद्या, ज्योति तोमर, गीत- घूमर, फिल्म- पद्मावत

बेस्ट एडिटिंग

पूजा लाधा सूर्ति (फिल्म- अंधाधुन)

बेस्ट साउंड डिजाइन

कुणाल शर्मा (फिल्म- तुम्बाड)

बेस्ट कॉस्ट्यूम

शीतल शर्मा (फिल्म- मंटो)

शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड्स-

बेस्ट फिल्म (फिक्शन)

रोगन जोश, डायरेक्टर- संजीव विग

बेस्ट फिल्म (नॉन-फिक्शन)

द सॉकर सिटी, डायरेक्टर- सचिन बालासाहेब सूर्यवंशी

बेस्ट फिल्म (पॉप्युलर चॉइस)

प्लस माइनस, डायरेक्टर- ज्योति कपूर दास

बेस्ट एक्टर (मेल)

हुसैन दलाल (फिल्म- शेमलेस)

बेस्ट एक्टर (फीमेल)

कीर्ति कुल्हारी (फिल्म- माया)

अवॉर्ड्स नाइट में इन अभिनेत्रियों ने दिखाया जलवा, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।