एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी श्रीदेवी, बायोपिक के जरिए पत्नी की कहानी दिखाएंगे बोनी कपूर

बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी (Sridevi) की बायोपिक बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई पत्रकारों और लेखकों ने उनसे संपर्क किया है।

  |     |     |     |   Published 
एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी श्रीदेवी, बायोपिक के जरिए पत्नी की कहानी दिखाएंगे बोनी कपूर
श्रीदेवी की बायोपिक के निर्माता-निर्देशक होंगे उनके पति बोनी कपूर।

अगर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों का जिक्र होगा तो उस चर्चा में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) का नाम जरूर आएगा। हवा-हवाई गर्ल के नाम से मशहूर श्रीदेवी (Sridevi) का पिछले साल 24 फरवरी को दुबई में निधन हो गया था। उनकी मौत से कपूर परिवार को गहरा सदमा लगा था। अब उनके पति और बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपनी मरहूम पत्नी की बायोपिक बनाना चाहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोनी कपूर (Boney Kapoor) नहीं चाहते हैं कि कोई भी फिल्ममेकर उनकी पत्नी श्रीदेवी (Sridevi) की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाए। दरअसल बोनी को जब पता चला कि कई फिल्ममेकर्स श्रीदेवी (Sridevi) की बायोपिक बनाने की तैयार कर रहे हैं तो उन्होंने खुद इससे जुड़े कॉपीराइट लेने की पहल की है। बोनी खुद अपनी पत्नी के जीवन पर अपने मुताबिक फिल्म बनाना चाहते हैं। वह इस बायोपिक को खुद प्रोड्यूस और डायरेक्ट करेंगे।

कई पत्रकारों और लेखकों ने बोनी कपूर संपर्क किया

खबरों की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए कई पत्रकारों और लेखकों ने बोनी कपूर (Boney Kapoor) से संपर्क किया है। फिल्म को लेकर चल रही खबरों को पढ़ते हुए लगता है कि श्रीदेवी (Sridevi) की बायोपिक इस साल के अंत तक बड़े पर्दे पर दस्तक दे देगी। बताते चलें कि साल 2019 बॉलीवुड और बायोपिक के लिए जाना जाएगा। इस साल पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh), शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे (Bal Thackeray), रानी लक्ष्मी बाई (Lakshmi Bai), गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena), साइना नेहवाल (Saina Nehwal) और कपिल देव (kapil Dev) जैसे दिग्गजों की बायोपिक रिलीज होंगी।

24 फरवरी, 2018 को दुबई में हुआ था श्रीदेवी का निधन

बताते चलें कि पिछले साल 24 फरवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) का दुबई में निधन हो गया था। वह अपने फिल्म अभिनेता भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने के लिए परिवार संग दुबई गई थीं। श्रीदेवी (Sridevi) के निधन के बाद उनके पति बोनी कपूर (Boney Kapoor) बुरी तरह टूट गए थे। किसी तरह उनके बच्चों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), अंशुला कपूर (Anshula Kapoor), जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) व परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें संभाला था। इस समय उनके बेटे अर्जुन जहां ‘पानीपत’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं तो वहीं जाह्नवी इसी साल रिलीज होने वाली शौर्य वीर पुरस्कार से सम्मानित वायुसेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena) की बायोपिक में नजर आएंगी।

देखें ये वीडियो…

देखें कपूर परिवार की तस्वीरें…

View this post on Instagram

🌑

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply