करीना कपूर खान ने बताया तैमुर हैं सबसे फैशनेबल, आप भी जानकर होंगे हैरान

करीना कपूर खान के लिए ये है दुनिया का सबसे फैशनेबल इंसान

  |     |     |     |   Published 
करीना कपूर खान ने बताया तैमुर हैं सबसे फैशनेबल, आप भी जानकर होंगे हैरान
करीना कपूर खान के लिए ये है दुनिया का सबसे फैशनेबल इंसान

हाल में ही करीना कपूर खान को एक इवेंट पर जब यह सवाल किया गया कि उन्हें दुनियां में सबसे ज्यादा फैशनेबल कौन लगता है तो उन्होंने जवाब में कहा कि” I ADORE MY SON” यानि करीना कपूर खान ने सैफ अली खान नहीं बल्कि तैमुर को सबसे बड़ा फैशनेबल किरदार माना जाता है|

तैमुर अली खान सिर्फ एक साल के हैं लेकिन पहले से ही उनके कई सारे फैन्स रह हैं| सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि वो सितारों के भी फेवरेट हैं| सभी उनका ध्यान अपनी तरफ ही खींचना चाहते हैं| अभी पिछले हफ्ते ही करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने पटौदी महल में तैमुर अली खान का पहला जन्मदिन मनाया। तैमुर का बर्थडे यादगार बनाया गया था|

तैमुर अली खान निश्चित रूप से इन्टरनेट के सबसे चहेते स्टार किड हैं| हाल में ही सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब की एक तस्वीर सामने आई है जिसपर से नज़रों को हटाना वाकई में मुश्किल है|

सैफ अली खान की पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस बार बच्चे की देख रेख में ज्यादा शामिल हैं, तो अभिनेता ने एक प्रमुख दैनिक से स्पष्ट रूप से खुलासा किया, “यह कहने के लिए फैशनेबल होगा कि मैं डायपर बदल रहा हूं आदि। सभी लोग ऐसा करते हैं। असल चीज यह है की आप बेबी के साथ पूरे दिन रहे और उसका ख्याल 24/7 रक्खें| सौभाग्य से हमारे पास एक परिवार है जोकि इसमें लगे रहते हैं| और यह सब करने में हमारी मदद भी करते हैं और यह हमारे लिए बड़ा आशीर्वाद है| मैंने लंदन में दोस्तों को देखा है और वे सबकुछ खुद करते हैं, और यह (बच्चा संभालना) बहुत काम है| जब तैमुर बड़ा होगा तब पिता और पुत्र के रिश्ते के समीकरण का पता चलेगा| यह सब छोटी चीजें हैं| मैंने उसे सुबह 7 बजे के करीब जगाना शुरू कर दिया है| उसने अपनी फ़ीड खत्म कर ली – उसने अभी-अभी ठोस चीजें खानी शुरू की हैं- और हम लगभग 20 मिनट साथ बिताते हैं| मैं उसके लिए पढता हूँ या थोडा म्यूज़िक लगा देता हूँ या फिर नर्सरी राइम| तैमुर अपने दिन की शुरुआत आरती से करते हैं|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

Leave a Reply