नए साल में दिखेगा बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा, कंगना रनौत से लेकर दीपिका पादुकोण तक ‘बायोपिक’ में आएंगी नजर

2019 में मजबूत और शक्तिशाली महिलाओं की बायोपिक्स (Biopics) फोकस में होंगी| यहां देखिये दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से लेकर जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) तक, कौन सी एक्ट्रेस निभाएगी कैसा किरदार?

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के अलावा बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस 2019 में शसक्त महिलाओं की बायोपिक में नज़र आने वाली हैं|

बायोपिक्स का ट्रेंड अभी लुप्त होने वाला नहीं है, आने वाले समय में तो बिलकुल नहीं। वास्तव में बॉलीवुड ने कई दिलचस्प कहानियों पर काम करना शुरू कर दिया है, जिन्हें अद्भुत सिनेमैटिक अनुभव के साथ बनाकर सेल्युलाइड पर दिखाने की जरूरत है। इमोशंस, रहस्योद्घाटन, नई खोजें आदि ऐसे मूल कारण हैं जिन्होंने बायोपिक शैली को बहुत सफल बना दिया है और फिल्म निर्माता वास्तविक जीवन की कहानियों को स्क्रीन पर दिखाने के लिए आतुर होते जा रहे हैं। 2019 में आने वाली सभी फिल्मों में से बायोपिक्स शैली में एक बड़ा प्रमुख भाग महिलाओं पर आधारित बायोपिक्स का है, जिनमें काफी अलग-अलग तरह की ऐसी मज़बूत कहानियां शामिल हैं जिनके बारे में सभी को ज़रूर जानना चाहिए। यहां 6 ऐसी महिला नेतृत्व वाली बायोपिक्स के उदाहरण दिए गए हैं जो 2019 में स्क्रीन पर दिखाई देंगी।

कंगना राणावत -मणिकर्णिका

कंगना राणावत जो एक फीचर फिल्म निर्देशक के रूप में भी अपनी शुरुआत कर रहीं हैं, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की वास्तविक कहानी को गहराई से दिखाएंगी। रानी लक्ष्मीबाई पहली महिला योद्धा रानी थीं और अपने युग में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था।

रिचा चड्ढा – शकीला

90 के दशक के अंत में वयस्क फिल्मों में अभिनय के अपने विकल्पों के लिए टैग कर दी गईं एक महिला की कहानी को दिखाने वाली रिचा चड्ढा अभिनीत फिल्म शकीला, शकीला नामक उस महिला की कहानी सामने लाती है जो दक्षिण फिल्म व्यवसाय में एक अग्रणी अभिनेत्री व सच्ची क्रांतिकारी थीं। अवॉर्ड विनिंग निर्देशक इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित यह फिल्म शकीला की कहानी दिखाएगी जिन्होंने एक पुरुष प्रधान व्यवसाय में मानदंडों को अपने हिसाब से परिभाषित किया था।

जान्हवी कपूर – गुंजन सक्सेना

जान्हवी कपूर पहली भारतीय महिला लड़ाकू एविएटर गुंजन सक्सेना की कहानी को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेंगी, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में घायल सैनिकों को बचाया था।

श्रद्धा कपूर – साइना नेहवाल

अमोल गुप्ते के निर्देशन में श्रद्धा भारत की युवा खेल आइकन साइना नेहवाल का किरदार निभाएंगी। एक पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 साइना ने बैडमिंटन में 23 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीतते हुए अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत का नाम बढ़ाया है।

दीपिका पादुकोण – छपाक

दीपिका पादुकोण एक बहादुर महिला, लक्ष्मी अग्रवाल की सच्ची कहानी को पेश करेंगी। लक्ष्मी एक एसिड अटैक सर्वाइवर हैं और एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकारों के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में काम करतीं हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं।

जैकलीन फर्नांडीज – डेबोरा हेरॉल्ड

इस आने वाली भारतीय बायोपिक में जैकलीन प्रमुख भारतीय साइक्लिस्ट की भूमिका निभाएंगी। डेबोरा एक 23 वर्षीय साइक्लिस्ट हैं जो निकोबार द्वीप समूह से ताल्लुक रखतीं हैं, और यूसीआई, यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाली पहली भारतीय साइक्लिस्ट हैं।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।