प्रियंका चोपड़ा से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन, देखिए तस्वीरें

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर सबसे पहले इब्राहिम खान के साथ रक्षाबंधन की प्यारी सी तसवीरें पोस्ट की और इसके बाद उन्होंने तैमूर अली खान के साथ भी कई सारी क्यूट फोटोज़ को शेयर किया था|

रक्षा बंधन मानते हुए बॉलीवुड के सितारे ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

रक्षाबंधन का त्यौहार हाल में ही बीता है| एक तरफ जहाँ पूरा देश इस त्यौहार को मना रहा था ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारे भी कहाँ पीछे थे| लगभग सभी बॉलीवुड सितारों ने अपना समय निकालकर इस त्यौहार को मनाया और अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर कई प्यारी सी तस्वीरों को शेयर भी किया| आइये देखते हैं कि आपके फेवरेट बॉलीवुड सितारों ने कैसे मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार-

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने राखी पर भाई से मिले शगुन के साथ फोटो पोस्ट की| प्रियंका ने बताया कि ये उनका फेवरेट त्यौहार है| प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा – ‘मेरे पास भाइयों की फौज है| यह भाइयों की फौज का लीडर है| रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाई| यह मेरे फेवरेट त्योहारों में से एक है जिसमें बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और रक्षा का वचन लेती है| मैं अपनी तरफ अपने भाइयों के बिना ये लाइफ सोच भी नहीं सकती|”

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने भी अपने भाइयों के साथ अपनी फोटो शेयर की थी| उनका ये उनके फैंस को खूब पसंद आया|

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने इस रक्षाबंधन पर करण जौहर के बेटे यश जौहर को राखी बाँधी| उनकी इस क्यूट फोटो को करण जौहर ने शेयर किया था|

सारा अली खान

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर सबसे पहले इब्राहिम खान के साथ रक्षाबंधन की प्यारी सी तसवीरें पोस्ट की और इसके बाद उन्होंने तैमूर अली खान के साथ भी कई सारी क्यूट फोटोज़ को शेयर किया था|

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने भी श्वेता बच्चन के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है ये तस्वीर उनके बचपन की है जिसमें दोनों ने एक जैसा पायजामा पहना है|

सैफ अली खान

सैफ अली खान और सोहा अली खान ने भी राखी का त्यौहार मनाया| उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी इनाया नौमी और तैमूर के अलावा इब्राहिम और सारा अली खान की खूब प्यारी तसवीरें शेयर की थी|

सनी देओल

सनी देओल ने भी अपने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया था| जिसमें वो अपनी राखी दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं|

दीपिका पादुकोण

रक्षाबंधन पर दीपिका पादुकोण ने अपनी बहन के साथ एक प्यारी सी फोटो को शेयर किया था|

रणबीर कपूर

यूँ तो रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर नहीं है लेकिन उनकी बहन रिद्धिमा ने उनकी एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी|

बिपाशा बासु

बिपाशा बासु डिज़ाइनर रॉकी स्टार को अपना भाई मानती है और राखी पर उन्होंने उनके साथ अपनी एक फोटो को शेयर किया | इसमें से आपको किस एक्टर का पोस्ट लगा बेस्ट? नीचे हमें कमेंट्स में बताइये |

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी हुई खबरें…

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।