गल्ली बॉय का दूसरा गाना ‘मेरी गल्ली में’ हुआ रिलीज, रैप बैटल कर रणवीर सिंह-सिद्धान्त चतुर्वेदी ने मचाई खलबली

बीट, रैप बैटल कोरियोग्राफी और वाइब के साथ रणवीर सिंह का नया गाना मेरी गल्ली में लोगों के दिलों में जरुर उतरेगा। गाने की शुरुआत में रैपर बने रणवीर और सिद्धान्त अपनी गल्ली के बारे में लोगों को बताने की सोचते हैं।

  |     |     |     |   Updated 
गल्ली बॉय का दूसरा गाना ‘मेरी गल्ली में’ हुआ रिलीज, रैप बैटल कर रणवीर सिंह-सिद्धान्त चतुर्वेदी ने मचाई खलबली
गल्ली बॉय में रणवीर सिंह और सिद्धान्त चतुर्वेदी

एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म गिल्ली बॉय का दूसरा गाना ‘मेरी गल्ली में’ रिलीज हो गया है। रणवीर सिंह ने फिर से इस गाने से धमाल मचा दिया है। रैपर का जलवा बिखेरते हुए एक्टर रणवीर सिंह और सिद्धान्त चतुर्वेदी ने अपनी गल्ली का जिक्र गाने में किया है। रैपर नावेद शेख ने गाने के लॉन्च के बारे में पोस्ट किया था  और कैप्शन में इसे “धमाका” कहा था, लेकिन ये कहना गलत नहीं  होगा कि ये गाना सही में जबरदस्त है। इस गाने को कमपोज नावेद और डिवाइन ने किया है।

बीट, रैप बैटल कोरियोग्राफी और वाइब के साथ रणवीर सिंह का नया गाना मेरी गल्ली में लोगों के दिलों में जरुर उतरेगा। गाने की शुरुआत में रैपर बने रणवीर और सिद्धान्त अपनी गल्ली के बारे में लोगों को बताने की सोचते हैं। वह एक स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करते हुए दिखाए जाते हैं। इसके बाद दोनों अपनी गल्ली की खासियत रैपिंग करके बताते हैं। गाना शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को पसंद आ सकता है। गाने में रणवीर कपूर जहां कुल अंदाज में रैपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं, सिद्धान्त चतुर्वेदी का अंदाज भी एकदम जबरदस्त दिखाई दे रहा है। कुल मिलकर अपना टाइम आएगा की तरह इस गाने में भी रैपिंग की जादू है।

यहां देखिए मेरी गल्ली में गाना…

वहीं, इससे पहले गल्ली बॉय का गाना अपना टाइम आएगा ने लोगों के बीच धमाल मचा दिया था। रणवीर सिंह को लोगों ने इस गाने में काफी पसंद किया था। इसके साथ ही इस फिल्म के ट्रेलर की बात की जाए तो उसमें भी रैपिंग सुनने की मिली थी। कुल मिलकर ये फिल्म एक रैपिंग की दुनिया को दर्शाती है।  इस फिल्म में रणवीर सिंह और सिद्धान्त चतुर्वेदी  के साथ-साथ आलिया भट्ट, विजय राज भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट जोया अख्तर ने किया है।

यहां देखिए  फिल्म गल्ली बॉय से जुड़ी पोस्ट

फिल्म में रैपिंग है गजब

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply