गल्ली बॉय रणवीर सिंह ने नैजी और डिवाइन को कहा मेरे दो अनमोल रत्न, वायरल हुआ ये फनी वीडियो

वीडियो की शुरुआत में रणवीर सिंह मेरे दो अनमोल रतन गाने पर लिप्सिंग करते हुए नजर आते हैं। गाना गाते-गाते वह नैजी और डिवाइन की तरफ इशारा करने लगते हैं। वीडियो में रणवीर डिवाइन की तरफ इशारा करते हुए उन्हें राम और नैजी को लखन बताते हैं।

रणवीर सिंह के साथ नैजी और डिवाइन

2018 में अपनी फिल्म से धमाल मचाने वाले रणवीर सिंह नए साल में भी कुछ नया करने जा रहे हैं। गल्ली बॉय फिल्म में रणवीर सिंह का एक रैपर लुक में नजर आ रहे हैं। इस लुक के साथ-साथ रैप करने की बारिकियां उन्होंने नैजी और डिवाइन से सीखी है। हाल ही में रणवीर सिंह ने दोनों रैपरों के साथ एक वीडियो बनकर शेयर किया है। वीडियो में रणवीर सिंह ने नैजी और डिवाइन को अपने दो अनमोल रतन बताए हैं। वहीं, वीडियो के अंदर डायरेक्टर जोया अख्तर की आवाज भी सुनाई दे रही है।

वीडियो की शुरुआत में रणवीर सिंह मेरे दो अनमोल रतन गाने पर लिप्सिंग करते हुए नजर आते हैं। गाना गाते-गाते वह नैजी और डिवाइन की तरफ इशारा करने लगते हैं। वीडियो में रणवीर डिवाइन की तरफ इशारा करते हुए उन्हें राम और नैजी को लखन बताते हैं। वहीं, जोया अख्तर इस मूवमेंट को एंजॉय करती हुई नजर आती हैं। वो भले ही वीडियो में दिखाई नहीं देती लेकिन उनकी हंसी की आवाज जरूर सुनाई देती है। इसके बाद रणवीर बेहद ही फनी अंदाज में दोनों रैपरों का हाथ पकड़कर अपने सीने से लगा लेते हैं। वैसे रणवीर सिंह की वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रुक पाएंगे।

यहां देखिए रणवीर सिंह का फनी वीडियो…

वहीं, इससे पहले रणवीर सिंह ने डिवाइन और नैजी के साथ अलग-अलग तस्वीर शेयर की थी। रणवीर सिंह ने एक शानदार कैप्शन के साथ दोनों के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी। नैजी के साथ वाली तस्वीर में रणवीर सिंह बेहद स्टाइलिश पोज देते हुए नजर आ रहे थे। इसके साथ ही डिवाइन के साथ जो तस्वीर है उसमें रणवीर सिंह ने उन्हें गले लगाया हुआ था। वहीं, हाल ही में रणवीर सिंह ने दोनों के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी। वैसे गल्ली बॉय के गाने में रणवीर सिंह का अंदाज सभी को काफी पसंद आया है।

यहां देखिए रणवीर सिंह से जुड़ा हुआ वीडियो…

यहां देखिए नैजी और डिवाइन के साथ रणवीर सिंह की तस्वीरें…

इन तस्वीरों में रणवीर सिंह का दिखा अलग अंदाज…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।