‘गल्ली बॉय’ का टीजर देख दीपिका ने की रणवीर की तारीफ, सोशल मीडिया पर ही लिखे ये शब्द

'गल्ली बॉय' का टीजर देख दीपिका ने लिखा,' रणवीर तुम्हें कोई रोक नहीं सकता। आई लव यू और मुझे तुम पर गर्व है।' आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया एक-दूसरे के काम की तारीफें करते रहते हैं।

रणवीर सिंह ने रिलीज किया गल्ली बॉय का टीजर।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘गल्ली बॉय’ का आज एक टीजर रिलीज हुआ है। यह टीजर डेढ़ मिनट का है और इस टीजर का नाम ही असली हिप हॉप गल्ली बॉय-ट्रेलर अनाउंसमेंट का नाम दिया गया है। ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज होगा।

टीजर में रणवीर सिंह एक रैपर एस्पीरेंट की भूमिका में दिखाया गया है। टीजर में आलिया भट्ट और कलकी कोचलिन की भूमिका दिखाई गई है। टीजर में रणवीर सिंह को रैप करते हुए दिखाया गया है। जिसे देख दीपिका पादुकोण को रणवीर के पोस्ट पर कमेंट किए बिना नहीं रहा गया।

यहां देखिए गल्ली बॉय का टीजर…

 

दीपिका ने लिखा,’ रणवीर तुम्हें कोई रोक नहीं सकता। आई लव यू और मुझे तुम पर गर्व है।’ आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया एक-दूसरे के काम की तारीफें करते रहते हैं। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे को प्रोत्साहित भी करते हैं।

वहीं फिल्म के दो और पोस्टर सामने आएं थे। एक पोस्टर में तो रणवीर सिंह का चेहरा नजर आ रहा है उन्होंने ब्लू कलर की हुडी पहनी हुई थी। इसके साथ ही उस पोस्टर में रणवीर सिंह के चेहरे के बगल में कुछ एक पेज का बैकग्राउंड दिया है जिसमें उनके रैप लिखा हुआ है।

शादी के बाद रिलीज हुई ‘सिंबा’

बताते चलें कि दीपिका-रणवीर ने 14 नवंबर 2018 को शादी की थी। इसके बाद देश के कई बड़े शहरों में रिसेप्शन दिया। शादी के बाद रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस अब तक धमाल मची रखा है। सिंबा सारा अली खान की दूसरी फिल्म है।

देखिए रणवीर-दीपिका का वीडियो…

 

देखिए रणवीर-दीपिका की तस्वीरें…

 

 

 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।