Gur Nalo Ishq Mitha Song: मलकीत सिंह के गाने में लगा यो यो हनी सिंह का तड़का, भांगड़े के बीच दिखा हिप हॉप

मखना (Makhna) के बाद मलकीत सिंह (Malkit Singh) के साथ यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) गुर नालो इश्क मिठा (Gur Nalo Ishq Mitha Song) लेकर आए है। हनी सिंह का ये गाना आपको कहीं न कहीं झूमने पर तो मजबूर कर ही देगा।

गुर नालो इश्क मिठा हुआ रिलीज (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

मखना जैसे सुपरहिट गाने के बाद यो यो हनी सिंह ( Yo Yo Honey Singh) सिंगर मलकीत सिंह (Malkit Singh) के गाने गुर नालो इश्क मिठा (Gur Nalo Ishq Mitha Song) का रिमेक लेकर आए हैं। इस न्यू भांगड़ा हिप-हॉप गाने ने आते ही लोगों का दिल जबरदस्त तरीके से जीत लिया है। गाने के बोल तो शानदार है ही, साथ ही खुद हनी सिंह भी इस गाने में भांगड़ा करते नजर आए हैं। हनी सिंह का ये गाना आज ही रिलीज किया गया है।

यो यो हनी सिंह  ( Yo Yo Honey Singh Gur Nalo Ishq Mitha Song) के इस 4 मिनट के गाने में न्यू भांगड़ा हिप-हॉप का तड़का बेहद ही बेहतरीन तरीके से देखने को मिला है। हनी सिंह ने इस गाने में जो रैप दिया है वो हमेशा की तरह काफी अच्छा है। इस गाने को प्रोड्यूस भुषण कुमार ने किया है। इस गाने के ओरेंजिल सिंगर मलकीत सिंह भी गुर नालो इश्क मिठा के इस रिमेक गाने में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी ने तो लोगों के बीच बेस्ट न्यू भांगड़ा हिप-हॉप गाना पेश करने का काम किया है। यह गीत बहुत प्रसिद्ध भांगड़ा क्रू बी फंक द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है और निश्चित रूप से एक और चार्टबस्टर बनने की राह पर है जिसने अपनी रिलीज के साथ उत्साह बढ़ा दिया है।

यहां सुनिए हनी सिंह का नया गाना गुर नालो इश्क मिठा

गुड़ नालो इश्क़ मीठा के बारे में बात करते हुए, हनी सिंह कहते हैं,” – यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा कॉलेब्रेशन है। मैं लगभग 12-15 साल का था, जब मैंने उनका गाना “गुड़ नालो इश्क मीठा” सुना था, तब मलकीत सिंह ने मेरे युवा दिनों के दौरान इसका रीमिक्स बनाया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उनके जैसे किसी व्यक्ति के साथ कभी कॉलेब्रेट कर पाऊंगा। लगभग आठ साल पहले, उन्होंने मेरे एल्बम इंटरनेशनल विलेजर में गाया था लेकिन कुछ कारणों से, हम उस गाने का वीडियो नहीं बना सके। तो यह सहयोग एक बार फिर बड़े पैमाने पर हो रहा है। मैं बहुत उत्साहित हूं कि मलकीत सिंह इस गाने के लिए हमारे साथ शूटिंग कर रहे हैं। यह मेरे लिए बहुत बड़ा अनुभव था। मुझे यकीन है कि हर कोई इस पुराने और नए संयोजन को पसंद करेगा क्योंकि हमने मलकीत पाजी की हुक लाइन को बरकरार रखा है लेकिन संगीत, बीट्स और मेरी कविता बिल्कुल नए ज़माने की हैं।”

यो यो आगे कहते है, “यह टी-सीरीज़ और भूषणजी के साथ मेरा लगातार एक ओर सहयोग है। वे मेरे संगीत के सफ़र में बड़ी भूमिका निभाते हैं। भूषणजी ने मेरे और मेरी परियोजनाओं में जिस तरह का समर्थन और भरोसा दिखाया है, मैं उसके लिए आभारी रहूंगा। अब ‘गुड़ नालो इश्क मीठा’ के साथ यह अधिक खास बन गया है।”

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब इस गाने का रिमेक सामने आया है। सबसे पहले इस गाने का रिमेक सनी देओल और कंगना रनौत की फिल्म आई लव न्यू ईयर में देखने को मिला था। वहीं, इसका दूसरा रिमेक फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आया था। वहीं, अब ये जो रिमेक सामने आया है उसमें हनी सिंह ने अपना तड़का लगाया है। आप सभी को ये गाना कैसा लगा हमें कमेंट करके बताइए।

यो यो हनीं सिंह के इस रीमेक गाने के टीजर ने किया लोगों को दीवाना, अब तक मिल चुके है इतने व्यूज

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।