Guru Randhawa ने Honey Singh के साथ शेयर की ये वीडियो!

गाने किसी नहीं पसंद नहीं और अगर जब बात उन दो सिंगर की हो जिनका नाम लेते ही उनके गाने जुबान पर आ जाते हैं। जी हाँ हम बात कर रहे हैं सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) की। जिनकी जोड़ी हाल में उनके गाने 'डिजाइनर' में देखी गई थी। इस गाने के रिलीज़ होते ही यह गाना बेहद पसंद किया जाने लगा। वही इन दोनों सिंगर्स की बॉन्डिंग ऐसी देखी जा सकती हैं की गुरु (Guru Randhawa) ने अपने सोशल मीडिया पर हनी के साथ एक शानदार वीडियो शेयर किया हैं।

यूँ तो आप सब ने सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के कई गाने सुने होंगे जिसमें ‘पटोला’, ‘हाई रेटेड गबरू’, ‘डांस मेरी रानी’ जैसे कई गाने आज भी लोग गुनगुनाते हैं। वही सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) की बात करें तो उन्हें कौन नहीं जानता हैं। अपने गाने के साथ साथ अपने स्टाइल के लिए भी खूब जाने जाते हैं हनी सिंह का गाना ‘ब्लू आईज’ ने संगीत की दुनिया में तहलका मचा दिया था आज भी उसका यह गाना गुनगुनाया जाता हैं। ‘देशी कलाकार’, ‘उर्वसी’, ‘लव डोज़’, ‘सइयां जी’ जैसे तमाम गाने आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वही हाल ही में रंधावा (Guru Randhawa) और हनी सिंह (Honey Singh) का नया गाना पहली बार सामने आया। इस गाने ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया हैं। वही गुरु (Guru Randhawa) ने हनी के साथ एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे इस गाने के साथ।

गुरु (Guru Randhawa) ने हनी के साथ वीडियो किया शेयर :

सांग ‘डिजाइनर’ के रिलीज़ होने के बाद दर्शको का खूब प्यार मिल रहा हैं इस गाने को। वही दर्शकों का शुक्रियादा करते हुए सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने अपने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वो और सिंगर हनी सिंह नजर (Honey Singh) आ रहे हैं औअर बैकग्राउंड में उनका गाना डिजाइनर बज रहा हैं।

यह देखे वीडियो :

https://www.instagram.com/reel/CeYc92kLzZM/?utm_source=ig_web_copy_link

सिंगर्स ने लगाया चार चाँद :

बता दें, टी-सीरीज़ द्वारा बनाए गए कई शानदार गानों के बाद, यह एक शानदार ट्रैक लांच किया हैं। जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। इस गाने में गुरु रंधावा (Guru Randhawa), दिव्या खोसला कुमार और यो यो हनी सिंह (Honey Singh) नजर आ रहे हैं। गाने में दिव्या खोसला कुमार बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बाकि गाने में इन दोनों सिंगर्स ने चार चाँद लगा दिया हैं।

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

Shikha Sharma :शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!