Hansika Motwani Birthday: महज 4 साल में कुछ इस तरह से दिखने लगी थीं हंसिका, हमेशा रहा है विवादों से नाता

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani Birthday) ने फिल्म कोई मिल गया में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। साल 2007 में उन्होंने फिल्म आपका सरूर से बॉलीवुड में और देसमुदुरु से कॉलीवुड में डेब्यू किया।

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी। (फोटोः फेसबुक)

टीवी, बॉलीवुड और कॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani Birthday) का आज जन्मदिन है। वह 28 की साल हो गईं हैं। हसिंका मोटवानी ने बचपन से ही एक्टिंग को अपना करियर चुना और बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी सीरियल देश में निकला होगा चांद और शाका लाका बूम बूम में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने फिल्म कोई मिल गया में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। साल 2007 में उन्होंने फिल्म आपका सरूर से बॉलीवुड में और देसमुदुरु से कॉलीवुड में डेब्यू किया। इनकी बॉलीवुड फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन कॉलीवुड में इनको सफलता और उन्होंने कॉलीवुड को ही अपनी डेस्टिनी माना। अब तक इन्होंने तमिल और तेलुगु में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने जितनी सफलता हासिल की उतनी ही विवादों में रहीं। यहां हम आपको बता रहे हैं उनसे जुड़े विवाद।

ग्रोथ हॉर्मोन इंजेक्शन
हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani Film)  ने बतौर लीड एक्ट्रेस साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म आपका सरूर से डेब्यू किया, इसमें उनके साथ हिमेश रेशमिया लीड रोल में थे। इससे पहले एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर साल 2003 में आई ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म कोई मिल गया में नजर आईं। हंसिका मोटवानी को लोग आपका सरूर में देखकर हैरान हो गए थे क्योंकि हंसिका मोटवानी बहुत कम उम्र में काफी बढ़ी दिख रही थीं। एक्ट्रेस में इतना बदलाव देखकर लोगों उनके इतने बड़ा दिखने पर सवाल उठाए, तो पता चला की हंसिका मोटवानी अपनी हाइट बढ़ाने और जल्दी बढ़ा दिखने के लिए हॉर्मोन ग्रोथ करने वाले इंजेक्शन लगाए। इसका एक वजह ये भी थी कि वह जल्द से जल्द फिल्मों में लीड रोल करना चाहती थीं। हालांकि हंसिका मोटवानी ने इसके बारे में कभी कोई बयान नहीं दिया और ना ही इस तरह की खबरों पर कोई रिक्शन दिया।।

न्यूड बाथिंग वीडियो लीक
कुछ महीनों पहले  हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani Viral Video) का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में वह नहाती हुईं नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया और लोगों के व्हट्सएप पर भी फैला। हालांकि हंसिका मोटवानी ने इस वीडियो पर कहा कि यह उनका वीडियो नहीं है। उन्होंने कहा था की इस वीडियो को किसी ने मोर्फ्ड किया है या फिर इस वीडियो में कोई और है। उन्होंने कहा था कि इस तरह कि वीडियो और तस्वीरें काफी परेशान करने वाली हैं और यह रेप से भी भद्दा है।

बिकिनी तस्वीरें लीक
इस साल की शुरुआत में उनकी कई बिकिनी तस्वीरें लीक हो गई थीं। ये तस्वीरें काफी प्राइवेट थीं। ये तस्वीरें लीक होने के साथ इंटरनेट पर फैल गई। लोगों ने उनती ये तस्वीरें सोशल मीडिया (Viral Photos on Social Media) पर शेयर भी की। इन तस्वीरों के लीक होने की वजह ऑनलाइन हैकिंग बताया गया। हंसिका मोटवानी ने इस मामले में पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

Hansika Motwani Birthday: 30 महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर का ईलाज करवा चुकी हैं एक्ट्रेस

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

View Comments (1)