फवाद खान बर्थडे: इसलिए फवाद खान पर ‘फिदा’ रहती हैं लड़कियां, जरा इन तस्वीरों को देखिए

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का क्रेज उनके मुल्क से कई गुना ज्यादा भारत में देखने को मिलता है। फवाद खान आज 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। फवाद की लाइफ स्टोरी जानें।

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का क्रेज उनके मुल्क से कई गुना ज्यादा भारत में देखने को मिलता है। फवाद खान आज 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। फवाद खान के क्रेज को लेकर किसी से कुछ छुपा नहीं है। फवाद जितना किसी भी बाहरी एक्टर को शायद ही भारत में प्यार मिला हो। वैसे फवाद अपने इंडियन फैंस को भी बेहद खुश करते दिखते रहते हैं। उन्होंने हमेशा एक एक्टर की नजर से सबको प्यार किया है। सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘खूबसूरत’ के जरिए फिल्मी दुनिया में आने वाले फवाद ने बहुत प्यार बटोरा है।

फवाद ना केवल एक्टर हैं बल्कि सिंगर भी हैं। इसके साथ-साथ एक बहुत ही सरल इंसान हैं। इसके अलावा इनका ‘माचो लुक’ तो लड़कियों की नींद उड़ा देता है। आज भी लड़कियां इनके लिए तड़पती हैं। जिस तरह हिंदी सिनेमा के चॉकलेटी हीरोज को लड़कियां पसंद करती हैं, उसी तरह फवाद को इंडियन गर्ल दिल चाहती हैं। इसके पीछे कई कारण छिपे हैं जिससे पता चलता है कि फवाद लड़कियों के दिल में इस कदर कैसे हावी हैं।

लड़कियां इसलिए हैं फवाद के लिए पागल

फवाद का फाडू लुक
फवाद खान का जो लुक है, वैसे लुक वाले लड़कों को लड़कियां बिन मांगे दिल दे दती हैं। लंबे और हट्टे दिखने वाले फवाद पर क्लीन शेव से लेकर विदाउट शेव (दाढ़ी) सबकुछ खूब जचती है। इसलिए इनको लड़कियां दिल से चाहती हैं। इस लुक के कारण ही इन पर हर तरह के ड्रेस फीट बैठता है।

फिल्मी लाइफ
फवाद खान को ‘हमसफर’ में देखकर घरेलू महिलाएं भी फवाद की फैन बन गईं। वैसे भी आपको पता है कि सीरियल्स भारतीय घरों में किस कदर कब्जा जमाए हुए है। उसके साथ ही फवाद जैसा एक्टर हो तो फिर क्या कहना। इसके अलावा पहली फिल्म ‘खूबसूरत’ में ही राजकुमार बनकर फवाद लड़कियों के दिल में राज कर बैठें।

रियल लाइफ
हर लड़की की तमन्ना होती है कि वो जिसे चाहे वो दुनिया से बिलकुल जुदा हो। फवाद की लाइफ ऐसी ही है। लाख कामयाबी के बाद उन्होंने बचपन के प्यार के साथ शादी रचाई और हैप्पी फैमिली लाइफ गुजार रहे हैं। इसके अलावा समय-समय पर सामाजिक काम करते रहते हैं। इस तरह से फवाद के लिए लड़कियों के लिए दिल में जगह कुछ ज्यादा बन जाती है।

फवाद खान की खास बातें

-29 नवंबर, 1981 को कराची में फवाद खान का जन्म हुआ।

-इनकी मां लखनऊ की मूल निवासी हैं।

-लाहौर में इनकी पढ़ाई हुई।

-पाकिस्तानी फिल्म ‘खुदा के लिए’ (2007) में की और यहीं से मशहूर हो गए।

-8 साल के रिलेशनशीप के बाद सदफ आफताब से शादी किए।

-अभी इनके दो बच्चे हैं।

-इनकी दो बहनें भी हैं।

-फवाद अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के बहुत बड़े फैन हैं।

-फवाद का फिल्मी दुनिया में कोई परिवारिक कनेक्शन नहीं है।

-प्रिंट और टीवी विज्ञापन में फवाद हमेशा छाए रहते हैं।

यहां देखिए फवाद खान का एक वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.