हैप्पी बर्थडे: आलिया भट्ट ने अपनी सासु माँ नीतू कपूर को बेहद खूबसूरत ढंग से किया विश ….

अपना 64 वां जन्मदिन मना रही एवरग्रीन एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को उनकी बहु आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बहुत खूबसूरत ढंग से विश किया हैं। आलिया (Alia Bhatt) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी हल्दी रस्म की तस्वीर साझा करते हुए बहुत प्यारा सा नोट शेयर किया हैं। इस तस्वीर ने आलिया और नीतू कपूर दोनों नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपनी अदाकारी और एक्टिंग से अपने समय में लोगो को खूब दीवाना मनाया। हालांकि अब भी नीतू (Neetu Kapoor) किसी से काम नहीं हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी नीतू एकदम फिट हैं और उनकी त्वचा का ग्लो वैसा ही बरक़रार हैं। आज यानी 08 जुलाई को नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड की एक अलहदा एक्ट्रेस के रूप में जाने जानी वाली नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को झोलियाँ भर भर के शुभकामनाये मिल रही हैं। वही उनकी बहु यानी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बहुत प्यारे ढंग से अपनी सास के विश किया हैं।

आलिया ने किया विश :

 

अपना 64 वां जन्मदिन मना रही नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को आलिया (Alia Bhatt) ने बहुत खूबसूरत ढंग से विश किया हैं। आलिया (Alia Bhatt) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी हल्दी रस्म की तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपनी बहु की शादी की हल्दी रस्म पूरी करती नजर आ रही हैं। नीतू आलिया के माथे पर किश कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया (Alia Bhatt) ने खबसूरत नोट लिखा है कि, “जन्मदिन की शुभकामनाएं मोस्ट ब्यूटीफुल सोल … मेरी सास/दोस्त/जल्द ही दादी मां बनने वाली..आपका बहुत-बहुत प्यार!!!”

 

आलिया की इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, ‘लव यू सो मच’।


नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की हिट रही लव स्टोरी :

 

1966 में फिल्म ‘सरोज’ से अपनी फ़िल्मी दुनिया की शुरुआत करने वाली नीतू (Neetu Kapoor) की लव स्टोरी उन दिनों में खूब चर्चा में रही हैं। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से साल 1980 में शादी के बंधन में बंधने से पहले उनकी लव स्टोरी खूब चर्चा में रही हैं। हालांकि नीतू के (Neetu Kapoor) लिए वो पल सबसे दर्दनाक रहा जब ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) उनके अप्रैल 2020 में हमेशा के लिए छोड़ के चले गए। नीतू कपूर और (Neetu Kapoor) ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने साथ कई फिल्में की हैं। दोनों की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन खूब देखने को मिली हैं। आज हम उन्ही फिल्मों के बारे में चर्चा करेंगे। नीतू के काम कि बात करे तो हाल ही में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आई थी। यह फिल्म पारिवारिक ड्रामा फिल्म हैं। दर्शको ने इस फिल्म को खूब पसंद किया हैं।

 

हैप्पी बर्थडे: नीतू और ऋषि कपूर की जोड़ी ऑन स्क्रीन और ऑफस्क्रीन सुपरहिट रही !

 

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

 

Shikha Trivedi :हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.