बर्थडे स्पेशल: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन तस्वीरों को देख हो जायेगा प्यार पर विश्वास

आज अनुष्का शर्मा अपना 32 वां जन्मदिन मना रही हैं| ऐसे में आइये देखते हैं उनकी और विराट कोहली की कुछ खास रोमांटिक तस्वीरें जिसमें उनके प्यारे पल कैद है, इसे देखकर आपको भी उनके बीच की बॉन्डिंग का पता चल जाएगा|

  |     |     |     |   Published 
बर्थडे स्पेशल: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन तस्वीरों को देख हो जायेगा प्यार पर विश्वास
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (इंस्टाग्राम)

अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में रब ने बना दी जोड़ी से अपना डेब्यू किया था| साल 2008 में आयी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट रही| अनुष्का शर्मा की जोड़ी इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान के साथ बनी थी| आज अनुष्का शर्मा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की टॉप की अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं| चाहें वो उनकी हिट फिल्में हो या फ्लॉप फिल्में , अनुष्का शर्मा ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है|

अनुष्का शर्मा का नाम कई बार उनके को-स्टार्स के साथ जोड़ा गया था हालाँकि अनुष्का शर्मा ने जब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की तब सभी दंग रह गए थे| टस्कनी, इटली में दोनों की शादी मीडिया से अलग सीक्रेटिव रही थी| दोनों की खूबसूरत तस्वीरों पर अलग एक नज़र डालें तो पता चलता है कि दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं|

शादी के बाद से ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी रोमांटिक जर्नी पर हैं| अनुष्का विराट कोहली के साथ कई बार उनके क्रिकेट टूर्स पर जाती हैं और दोनों साथ मिलकर त्योहार और खास दिनों को सेलिब्रेट करते नज़र आते हैं| फिल्म कम्पैनियन को दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा था, “मुझे लगता है कि हम दोनों जो काम करते हैं उसे लेकर बहुत ही जुड़े हुए हैं| दूसरे दिन किसी ने पूछा आप इंडस्ट्री के पॉवर कपल है तो जब आप साथ होते हैं तो सबकुछ कैसे सँभालते हैं? मैंने खुद सोचा और उन्हें बताया भी कि हम खुद को ऐसे नहीं देखते हैं| अगर हम खुद को वैसे देखने लगे तो कुछ न कुछ गलत होगा हमारे रिलेशनशिप में| अगर किसी को हमारी लाइफ के बारे में जानना है तो हम बहुत ही सिंपल लोग है जो सामान्य रहना चाहते हैं और नार्मल चीजें करना चाहते हैं|”

तो चलिए आपको दिखाते हैं सुई धागा एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के 31 वें जन्मदिन पर उनकी और विराट कोहली की कुछ खास तस्वीरें –

View this post on Instagram

♥️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

View this post on Instagram

👫 mine 🥰 @anushkasharma

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

अनुष्का का कहना है कि विराट और वो फेम को एक जैसे ही नज़रिये से देखते हैं| उनका कहना था, ” हम दोनों ही फेम के साथ बहुत ही अजीब महसूस करते हैं हम स्टारडम और फेम को जीते नहीं हैं इसीलिए शायद हम इतना कनेक्ट हो जाते हैं |”

 

View this post on Instagram

♥️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

अनुष्का ने अपनी बात बढ़ाते हुए कहा, “कभी कभी हम इन चीजों से भाग जाते हैं| कभी लगता है कि हमें खुद अपने घरौंदे में रहने की जरुरत है| इसीलिए हम खुद से खुश रहते हैं| हम खुद को दो अलग अलग लोगों की तरह नहीं देखते हैं बल्कि ऐसा लगता है कि हम एक दूसरे के मेल और फीमेल वर्ज़न हैं|”

View this post on Instagram

Sun soaked and stoked ☀️💞 #throwback

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

View this post on Instagram

Best friend forever ❤️

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

View this post on Instagram

Days like these ❤️🥰

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

कैसी लगती है आपको विराट कोहली और अनुष्का की जोड़ी? नीचे कमेंट्स में जरूर बताइये|

यहां देखिये ये वीडियो-

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply