Asha Bhosle Birthday: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का आज 86 वां जन्मदिन, यहां देखिए उनके ये 5 सुपरहिट गाने

बॉलीवुड को अपनी आवाज में कई बेशकीमती गाने देने वाली आशा भोसले (Asha Bhosle) आज अपना 86वां जन्मदिन मना रही हैं। आशा ताई से मशहूर हुई क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी है।

हिंदीरश की तरफ से सुरों की मलिका आशा ताई को 86वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं (फोटो-सोशल मीडिया)

आओ हुजूर तुमको, सितारों में ले चलूं…
दिल झूम जाए ऐसी, बहारों में ले चलूं
आओ हुजूर आओ …

मुख़्तलिफ़ अंदाज, सुरों की मल्लिका, खनकती आवाज, बेशकीमती गाने नाम आशा भोसले (Asha Bhosle)। यूं तो शुरू से ही आशा ताई ने अपने परिवार में संगीत के महान विद्वानों को देखा था लेकिन कभी ये भी एक मशहूर गायिका बनेगी ऐसा उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। आशा भोसले आज अपना 86वां जन्मदिन मना रही हैं। 8 सितंबर 1933 को ब्रिटिश इंडिया के सांगली में जन्मी आशा भोसले ने महज 10 साल की उम्र यानी 1943 से ही गाना शुरू कर दिया था। करीब 20 भाषाओं में वो अब तक 12000 से भी ज्यादा गाने गा चुकीं हैं।

साल 1948 में आई फिल्म ‘चुनरिया’  से शुरुआत करने वाली आशा ताई ने हिंदी फिल्मों में एक के बाद एक बेहतरीन गाने गाये हैं। उसके बाद उन्होंने हंसराज बहल के संगीत निर्देशन में ‘सावन आया’ गीत गाया था। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जाता है कि सुरों की मल्लिका आशा जी गिनीज बुक के हिसाब से सबसे अधिक गाना गाने पहली गायिका है। विश्व भर में अपनी गायिका का जादू बिखरेने वाली आशा जी ने संगीत में तो अपना परचम लहराया ही बल्कि अपने अभिनय में भी किसी से पीछे नहीं रही। फिल्म ‘माई’ में अभिनय करके उन्होंने चारों तरफ से प्रशंसा लूट ली थी।

आज आशा ताई के जन्मदिन पर हम आपको उनके ऐसे चुनिंदा गानों से रूबरू कराएंगे जिनको सुनने के बाद आप भी कहेंगे क्या बात…

रात अकेली है (Raat Akeli Hai 1967) फिल्म ज्वेल थीफ से आर डी बर्मन की रचना, जो काजोल की मां तनुजा पर चित्रित थी, में आशा भोसले ने अपनी जादुई आवाज से सभी का दिल जीत लिया था। वास्तव में, इस गीत ने कई वर्षों तक नाम कमाया था। वहीं साल 2011 की बॉलीवुड हॉरर फिल्म रागिनी एमएमएस में एकता कपूर ने भी इस गीत का इस्तेमाल किया था।

आओ हुजूर तुमको (Aao Huzoor Tumko1968) ओपी नैय्यर द्वारा निर्मित और आशा भोंसले द्वारा गाया ये गीत फिल्म किस्मत का है। अभिनेत्री बबीता पर फरमाया गया ये ट्रैक सबसे यादगार गीतों में से एक माना जाता है।

इन आंखों की मस्ती के (In Ankhon Ki Masti Ke 1981) खय्याम द्वारा रचित और आशा भोसले द्वारा गाया ये गाना अभिनेत्री रेखा और फारूक शेख पर फिल्माया गया था। रिलीज़ के बाद से ही ये गाना लोकप्रिय हो गई, जिसने आशा भोसले को सर्वश्रेष्ठ सुरों की मल्लिका गायिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तक दिला दिया।

जरा सा झूम लू मैं (Zara Sa Jhoom Loon Mai 1995) शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के लोकप्रिय गाने जरा सा झूम लू मैं को लोग आज भी गुनगुनाते है। साउंडट्रैक एचएमवी द्वारा बेची गई 12 मिलियन आधिकारिक इकाइयों के साथ, वर्ष का सबसे अधिक बिकने वाला बॉलीवुड साउंडट्रैक था ये गाना।

तन्हा तन्हा (Tanha Tanha1995) एआर रहमान द्वारा संगीत आशा भोसले द्वारा गाया गाना उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माया गया था। रंगीला के गीत आशा भोसले को उस वर्ष फिल्म तन्हा तन्हा के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के शपथ समारोह में परेशान थीं आशा भोसले, स्मृति ईरानी ने की मदद तो सिंगर बोलीं- इसलिए वह जीती हैं

जब काजोल-माधुरी दीक्षित के साथ आशा भोसले ने की थी जमकर मस्ती…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।