बर्थडे: हिमेश रेशमिया ने तोड़ी थी 22 साल की शादी, जानिए उनकी एक्स लव स्टोरी

इस साल 11 मई को हिमेश रेशमिया अपनी लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर संग विवाह बंधन में बंधे थे। दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। हिमेश की यह दूसरी शादी है। उन्‍होंने 22 साल पहले कोमल से शादी की थी

हिमेश रेशमिया ने की 2 शादियां, एक ही बिल्डिंग में रहती है तलाकशुदा पत्नी

बॉलीवुड सिंगर, कम्पोजर और एक्टर हिमेश रेशामिया आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। हिमेश का जन्म 23 जुलाई 1973 में हुआ था। हिमेश अपने यूनिक स्टाइल की गायकी के जाने जाते हैं| फिल्म आशिक बनाया में उनके सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे। हिमेश रेशमिया सिंगर के साथ म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। बता दें कि हिमेश को डेब्यू गाने के लिए बेस्ट डेब्यू सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। हिमेश को बॉलीवुड में लाने वाले कोई और नहीं बल्कि सलमान खान है। सलमान खान ने ही हिेमेश का करियर बनाने में काफी मदद की है।

हाल ही में उन्‍होंने नयी जिंदगी की शुरुआत की है। इस साल 11 मई महीने में वे अपनी लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर संग विवाह बंधन में बंधे थे। दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। हिमेश की यह दूसरी शादी है। उन्‍होंने 22 साल पहले कोमल से शादी की थी। 21 साल की उम्र में हिमेश ने कोमल से शादी थी। कोमल कभी-कभार ही हिमेश संग लाइमलाइट में नजर आती थी। दोनों का एक बेटा स्‍वयम भी है। कहा जाता है कि कोमल शांत स्‍वभाव की महिला हैं। दोनों ने साल 2016 में तला‍क की अर्जी दी थी। हिमेश और कोमल ने तलाक की वजह तालमेल की कमी को बताया। दोनों ने कहा था कि आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दे रहे हैं। साल 2017 में दोनों का एकदूसरे से तलाक हो गया।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनिया कपूर के साथ हिमेश की करीबियों को इस तलाक की वजह बताया गया। लेकिन कोमल ने कभी भी अपनी शादी टूटने के लिए सोनिया को जिम्‍मेदार नहीं ठहराया। उनका कहना था कि शादी सोनिया की वजह से नहीं टूटी। उन्‍होंने ने अपने एक बयान में कहा था, ‘इस मामले में किसी को घसीटा नहीं जाना चाहिये। हमारी शादी कम्‍पैटबिलिटी की कमी की वजह से नहीं चल पाई। सोनिया इन सबकी जिम्‍मेदार नहीं है और मेरा बेटा व परिवार सोनिया को परिवार के सदस्‍य के रूप में प्‍यार करते हैं।

 

सूत्रों की मानें तो हिमेश-सोनिया और कोमल एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। खबर के मुताबिक, कोमल लोखंडवाला की एक बिल्डिंग में 36वें फ्लोर पर रहती हैं। उसी बिल्डिंग के 35वें फ्लोर पर हिमेश और सोनिया रहते हैं। बताया गया कि‍ कोमल, हिमेश रेशमिया के माता-पिता के साथ रहती हैं। कहा जा रहा है कि शादी के बाद सोनिया कपूर अपने फिल्मी करियर को अलविदा कह देंगी और अपने परिवार पर पूरा ध्यान देंगी। वहीं हिमेश रेशमिया जल्द ही अपनी अगली 2 फिल्मों का ऐलान कर सकते हैं।

खैर, बता दे कि, आशिक बनाया आपने’, ‘झलक दिखला जा’ जैसे सुपरहिट गाने बॉलीवुड को देने वाले हिमेश, दरअसल सिंगर नहीं बनना चाहते थे लेकिन अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया। हिमेश का पहला एल्बम ‘आप का सुरुर’ आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। हिमेश रेशमिया ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से की थी।

वीडियो में देखिए दोबारा दूल्हे बने हिमेश रेशमिया का अवतार…

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.