Happy birthday Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन के बारे में आप भी नहीं जानते होंगे ये बातें, इस रिपोर्ट में पढ़ें

बॉलीवुड के हैंडसम और मस्कुलर मैन ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का आज 10 जनवरी को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक रोशन के जन्मदिन के ख़ास मौके पर आज जानते हैं उनके बारे में कुछ अनजान और दिलचस्प बातें।

ऋतिक रोशन की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के हैंडसम और मस्कुलर मैन ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का आज 10 जनवरी को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक रोशन के जन्मदिन के ख़ास मौके पर आज जानते हैं उनके बारे में कुछ अनजान और दिलचस्प बातें।

ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू ‘कहो न प्यार’ से नहीं बल्कि साऊथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘भगवान दादा’ (1986) से की थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन रजनीकांत के बेटे बने थे। फिल्म में भगवान दादा यानी रजनीकांत एक अनाथ बच्चे को गोद लेते हैं। ऋतिक ने इसी बच्चे का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने भी अभिनय भी किया था। फिल्म का संगीत ऋतिक के चचा राजेश रोशन ने दिया था। फिल्म में श्रीदेवी, टीना मुनीम और डैनी भी थे।

ऋतिक रोशन आज भी एक परेशानी से जूझ रहे हैं। परेशान होते ही ऋतिक रोशन हकलाने लगते हैं। इसको लेकर आज भी ऋतिक की थैरेपी चल रही है। इस बीमारी से ऋतिक को काफी परेशानी भी उठानी पड़ी थी। बॉलीवुड में अपने एक्शन और डांस के लिए जरिए पहचान बनाने वाले ऋतिक रोशन की लड़कियों में सबसे अधिक पॉपुलरटी है। ऋतिक रोशन का पूरा नाम ऋतिक राकेश नागरथ है।

ऋतिक रोशन के आज के समय में लाखों करोड़ों फैंस हैं, लकिन क्या आप जानते हैं कि ऋतिक बचपन में किसके फैन थे। जी हाँ हम बताते हैं बच्चों में ऋतिक रोशन अभिनेत्री मधुबाला और परवीन बॉबी के दीवाने थे। ऋतिक धर्मेंद्र के भी बड़े फैन हैं। एक बार वैलेंटाइन के मौ़के पर उन्हें 30 हज़ार शादी के प्रपोज़ल मिले थे। ऋतिक रोशन की दीवानगी का इस बात से ही अंदाजा हो जाता है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.