Malaika Arora B’Day: 45 की उम्र में 20 साल की दिखती हैं मलाइका अरोड़ा, जानिए उनकी फिटनेस का राज

मलाइका अरोड़ा आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं हैं। वो इन दिनों इटली के शहर मिलानो में हैं। इन दिनों वो रियलिटी शो में जज की भूमिका निभा रहीं हैं...

बी टाउन की आइटम नंबर्स के लिए पहचानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं हैं। वो इन दिनों इटली के शहर मिलानो में हैं। मलाइका ने छैंया छैया और मुन्नी बदनाम हुई गाने से लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी। 2008 में मलाइका अपने Ex पति अरबाज खान के साथ प्रोड्यूसर बनी थी। तकरीबन 20 साल तक अरबाज खान के साथ रहने वाली मलाइका ने 2017 में उनसे तलाक ले लिया। मलाइका एक बेटे की मां हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का जन्म मुंबई के चेंबूर में हुआ था। जब वो महज 11 साल की थी तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। उनकी मां का नाम जॉयस पोलीकार्प है जो मलयाली हैं। उनके पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी थे। जोकि इंडिया के बार्डर के पास बसे फजीलका नाम के एक गांव के रहने वाले थे। मलाइका की एक बहन भी है जिनका नाम अमृता अरोड़ा है। मलाइका और अमृता की हॉट तस्वीरें फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

पढ़ाई
मलाइका की पढ़ाई चेंबूर के स्वामी विवेकानंद स्कूल से पूरी हुई है। इस स्कूल में मलाइका की आंटी प्रिंसिपल थी। मलाइका ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई चर्चगेट से पूरी की। मॉडलिंग में करियर बनाने से पहले वो चेंबूर के बोरला सोसाइटी में रहती थीं।

शादी
मलाइका अरोड़ा ने वर्ष 1998 में एक्टर और निर्देशक-निर्माता अरबाज खान से शादी कर ली। मलाइका अरबाज से एक कॉफी एड के शूट के दौरान मिली थी। मलाइका और अरबाज की शादी तकरीबन 20 साल तक चली। वर्ष 2017 में मलाइका ने अरबाज खान से तलाक ले लिया। इन दिनों का एक बेटा भी है। जिसका नाम अरहान है।

करियर
मलाइका अरोड़ा ने एमटीवी के एक शो में वीजे के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। इस दौरान उन्होंने कई सारे टीवी एड भी किए। उसके बाद उन्होंने एक एल्बम सॉग गुर नाल इश्क मीठा में नजर आई। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘दिल से’ के गाने छैंया छैंया में आइटम सॉंग में दिखाई दी।

इसके बाद वो कई फिल्मों में आइटम नम्बर करते हुए दिखी। कई फिल्मों में उन्हें कैमियों अपियरेंस भी मिली। 2008 में उन्हें फिल्म ईएमआई में बड़ा रोल मिला। जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। 2010 में उन्होंने मुन्नी बदनाम गाने में आइटम सॉग किया। ये गाना जबरदस्त हिट हुआ।

इसके साथ ही वो वर्ष 2012 में ताइवान एक्सीलेंस सेलिब्रिटी एंर्डोसर रही। वहीं मलाइका ने आतिफ असलम, शान और बिपासा बसु के साथ बर्मिंघम के एलजी ऐरियाना और लंदन के द ओ2 एरियाना के कई कसंर्टस में लाइव परफॉर्म किया। वो फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में कैमियो अपियरेंस में नजर आई थी।

टीवी करियर
टीवी के शो नच बलिए में मलाइका तीन बार जज के तौर पर नजर आई। इसके बाद वो स्टार वन के जरा नचके दिखा शो में भी जज के तौर पर दिखाई दी। 2010 में एक और शो ‘झलक दिखला जा’ में भी जज की भूमिका अदा की। इन दिनों मलाइका इंडियाज गॉट टैलेंट और इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल  शो में जज की भूमिका निभा रहीं हैं।

फेमस फिल्में
दिल से, बिच्छू, मां तुझे सलाम, कांटे, ईएमआई, हाउसफुल, हाउसफुल 2, हैप्पी न्यू ईयर है।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।