Happy Birthday Dhoni: धोनी का कारनामा: जब गेंद बार-बार स्टेडियम के बाहर आ रही थी

महेंद्र सिंह 'धोनी' (Mahendra Singh Dhoni) झारखंड के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, जिसे 23 साल की उम्र में टीम इंडिया में बुलावे की खबर मिली।

महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर

Happy Birthday MSD: भारतीय क्रिकेट में अपने कूल अंदाज से एक अलग पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह ‘धोनी’ (Mahendra Singh Dhoni) झारखंड के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, जिसे 23 साल की उम्र में टीम इंडिया में बुलावे की खबर मिली। धोनी ने अपने इस अवसर पर मैदान में धूम मचा दी। धोनी आत्मविश्वास से भरा हुआ इंसान। माही आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बारे में बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाओगे।

धोनी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा:

महेंद्र सिंह धोनी को बंगाल के पूर्व कप्तान प्रकाश पोद्दार के कहने पर टीआरडीडब्ल्यू (प्रतिभा अनुसंधान विकास विभाग) में शामिल किया गया था। पोद्दार के आग्रह पर वेंगसरकर ने फैसला किया कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी के लिए नियम नहीं आड़े आने चाहिए। पोद्दार जमशेदपुर में एक अंडर-19 मैच देखने गए थे। उस दौरान बगल के कीनन स्टेडियम में बिहार की टीम वनडे मैच खेल रही थी और गेंद बार-बार स्टेडियम के बाहर आ रही थी। इसके बाद पोद्दार को उत्सुकता हुई कि इतनी दूर गेंद को कौन मार रहा है। जब उन्होंने पता किया तो धोनी के बारे में पता चला।

धोनी के रेकॉर्ड :

1. धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं।

2. साल 2010 और 2016 में भारत ने एशिया कप जीता।

3. वर्ष 2011 में टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में ICC वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

4. साल 2013 में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसके साथ धोनी ICC के तीनों बड़े टूर्नामेंट जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान बन गए। बिना कोई मैच गंवाए फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 5 रन से मात दी थी।

5. धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2009 में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया।

6. भारत के सफलतम टेस्ट कप्तानों में शुमार धोनी की कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट मैच जीते. इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (21) को पीछे छोड़ा।

7. चार हजार बनाने वाले भारत के पहले टेस्ट विकेटकीपर बने।

8. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन की पारी खेल टेस्ट में सर्वाधिक रन की पारी खेलने वाले भारत के तीसरे कप्तान बने।

9. टेस्ट में किए कुल 294 शिकार जिसमें 256 कैच और 38 स्टंपिंग शामिल है। सर्वाधिक विकेट के शिकार के मामले में बतौर विकेटकीपर धोनी भारतीयों में टॉप पर हैं।

10. साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ खेली नाबाद 183 रन की पारी जो किसी विकेटकीपर का सर्वाधिक निजी स्कोर है।

11. धोनी टी-20 में सबसे पहले 1000 रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

12. टी-20 में धोनी ने बतौर कप्तान सर्वाधिक 41 मैच जीते।

13. वनडे में धोनी बतौर कप्तान 100 मैच जीतने वाले तीसरे कप्तान हैं।

14. एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2009 में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया।

15. एमएस धोनी ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 4031 रन बनाए।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.