हैप्पी बर्थडे: नीतू और ऋषि कपूर की जोड़ी ऑन स्क्रीन और ऑफस्क्रीन सुपरहिट रही !

एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) एक अलहदा एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। नीतू कपूर आज अपना जन्मदिन बना रही हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएँगे की किन फिल्मों में नीतू कपूर और (Neetu Kapoor) ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) दोनों की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन खूब देखने को मिली। आज हम उन्ही फिल्मों के बारे में चर्चा करेंगे।

  |     |     |     |   Updated 
हैप्पी बर्थडे: नीतू और ऋषि कपूर की जोड़ी ऑन स्क्रीन और ऑफस्क्रीन सुपरहिट रही !

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। इस उम्र में भी नीतू कपूर खुद को एकदम फिट और फाइन रखती हैं। उनके फेस का ग्लो आज भी वैसा ही मेन्टेन हैं। कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली नीतू (Neetu Kapoor) को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं। 1966 में फिल्म ‘सरोज’ से अपनी फ़िल्मी दुनिया की शुरुआत करने वाली नीतू की लव स्टोरी उन दिनों में खूब चर्चा में रही हैं। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से साल 1980 में शादी के बंधन में बंधने से पहले उनकी लव स्टोरी खूब चर्चा में रही हैं। हालांकि नीतू के (Neetu Kapoor) लिए वो पल सबसे दर्दनाक रहा जब ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) उनके अप्रैल 2020 में हमेशा के लिए छोड़ के चले गए।

नीतू का धामा हाथ :

एक इंटरव्यू के दौरान नीतू (Neetu Kapoor) ने बताया था की ऋषि जी (Rishi Kapoor) नीतू कपूर को डेट करने से पहले कई लड़कियों को डेट कर चुके थे और अक्सर वो लड़की को डेट करने से पहले उनसे पूछा भी करते थे। हालांकि उनकी जोड़ी किसी नहीं जमी और फिर उन्होंने काफी सोचा समझा और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का हाथ थामना सही समझा और यह कपल साड़ी के बंधन में बंध गया। नीतू कपूर और (Neetu Kapoor) ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने साथ कई फिल्में की हैं। दोनों की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन खूब देखने को मिली हैं। आज हम उन्ही फिल्मों के बारे में चर्चा करेंगे।

– दो दूनी चार फिल्म :

फिल्म मेकर हबीब फैसल की फिल्म ‘दो दूनी चार’ में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की जोड़ी लोगो ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म एक बॉलीवुड कॉमेडी थी। इस फिल्म में नीतू (Neetu Kapoor) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की केमिस्ट्री लोगो को खूब पसंद आई थी। साथ ही दोनों की एक्टिंग ने सभी का दिल जित लिया।


– रफू चक्कर :

साल 1975 में आई फिल्म ‘रफू चक्कर’ में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) नजर आये। निर्देशक नरेंद्र बेदी की फिल्म कॉमेडी और एक्शन का मिक्सचर था। फिल्म में दोनों कलाकार की एक्टिंग को लोगो ने खूब सराहा। यह फिल्म हॉलीवुड की हिट ‘सम लाइक इट हॉट’ की केसवाल फिल्म थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने लगभग 70% लड़की के रूप में कपड़े पहने नजर आये थे।

– खेल खेल में :

उन दिनों की शानदार जोड़ी ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को लोग ऑन स्क्रीन काफी पसंद करते थे। दोनों साल 1975 में रवि टंडन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘खेल खेल में’ नजर आये। यह फिल्म दोनों की सबसे सक्सेसफुल फिल्म में से एक बन गई। फिल्म के यादगार गाने आज भी लोग सुनते हैं जिनमे ‘एक माई और एक तू’ और ‘खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे’ शामिल हैं।


– कभी कभी :

साल 1976 में एक बार फिल्म यह जोड़ी ऑन स्क्रीन नजर आई। यश चोपड़ा की फिल्म ‘कभी कभी’ ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। अमिताभ बच्चन, राखी गुलज़ार, सिमी गरेवाल और कई अन्य लोगों सहित एक मल्टी-स्टार कास्ट की विशेषता के साथ, फिल्म अपने गीतों के साथ सदाबहार बन गई जिसे आज भी लोग पसंद करते हैं।

 

द गॉडफादर के मशहूर अभिनेता जेम्स कान का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Shikha Trivedi

हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply