Happy B’Day Rajesh Khanna: राजेश खन्ना के इस रिकॉर्ड के आगे फेल हुए बिग बी, जानिए Unknown Facts

बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फिल्मी दुनियां में उनका नाम सदाबहार है। राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बताते हैं एक सुपरस्टार की जिंदगी की कुछ अनकहें पहलु...

राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है।

बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फिल्मी दुनियां में उनका नाम सदाबहार है। राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बताते हैं एक सुपरस्टार की जिंदगी की कुछ अनकहें पहलु…

राजेश खन्ना ने अपनी जिन्दगी में ना सिर्फ अभिनय किया बल्कि एक निर्माता और निर्देशक के रूप में भी काम किया।

राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर, 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका असली नाम जतिन खन्ना था। राजेश खन्ना को उनके नजदीकी रिश्तेदार ने गोद लिया था और उन्होंने ही पाला था।

फिल्मी दुनिया के सदाबहार सितारे ‘काका, ने कुल 180 फिल्मों और 163 फीचर फिल्मों में काम किया। लगभग 128 फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर नजर आये वहीं 22 फिल्मों में डबल रोल किया और 17 छोटी फिल्मों में भी नजर आये थे|

राजेश खन्ना की लोकप्रियता इतनी थी कि उनके जमाने में उनकी लोकप्रियता के आसपास भी कोई नहीं पहुंच सकता था।

राजेश खन्ना को लेकर लड़कियों में इतनी लोकप्रियता थी कि लड़कियो उन्हें खून से खत लिखा करती थी।

कहा जाता है कि राजेश खन्ना अस्पताल में भर्ती थे तो फिल्म निर्माताओं ने बुक करा लिए कि मौका मिलते ही राजेश खन्ना को अपनी फिल्म की कहानी सुना पाए।

राजेश खन्ना ने डिम्पल कपाड़िया से शादी कर ली जिसके बाद मुमताज ने उस जमाने के अरबपति मयूर माधवानी के साथ शादी कर मुंबई को अलविदा कह दिया हालांकि शादी के बाद उन्होंने राजेश खन्ना के साथ आप की कसम, रोटी और प्रेम कहानी जैसी तीन फिल्में पूरी की।

पहली मुलाकात के बाद ही राजेश खन्ना और डिंपल ने एक दूसरे से शादी का फैसला कर लिया। हालांकि दोनों की उम्र में काफी फासला था, लेकिन प्यार के आगे मजबूर इस जोड़े ने 1973 में शादी कर ली।

हालांकि राजेश खन्ना और डिंपल की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई और 1984 में दोनों अलग हो गए।

राजेश खन्ना का दिल टीना मुनीम पर भी आ गया था| एक बयान में उन्होंने ये भी कह दिया था कि वो और टीना एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं।

राजेश खन्ना ने इंडस्ट्री वह रिकॉर्ड बनाया जिसे आजतक कोई भी तोड़ नहीं पाया। काका ने साल 1969 से 1971 के बीच लगातार 15 सुपरहिट फिल्में दीं थी।

राजेश खन्ना को लड़किया इतना पसंद करती थी कि जब उनकी कार निकलती थी कि लड़किया उनकी कार को चूमकर लाल कर देती थी। अपनी लिपस्टिक के निशान से।

वीडियो में देखिए आज की टॉप 5 खबरें…

देखिए राजेश खन्ना की अनदेखीं तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।