रेमो डिसूजा बर्थडे: बेस्ट कोरियोग्राफर के लिए मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड, जानिए फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी

आज कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा का बर्थडे है। इस मौके पर हम आपको बतातें है उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जो आपको मालूम नहीं होगी। जानिए उनके स्ट्रगल से लेकर इस मुकाम तक पहुंचने की कहानी।

रेमो डिसूजा (फोटो:इंस्टाग्राम)

रेमो डिसूजा बॉलीवुड के न सिर्फ बेहतरीन डांसर हैं, बल्कि एक फेमस डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में कोरियोग्राफी करने के अलावा ‘फालतू’, ‘एबीसीडी’, ‘एबीसीडी 2’ और ‘रेस3’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है। इतना ही नहीं, ये कई डांस रियलिटी शो को भी जज कर चुके हैं।

लेकिन रेमो को ये सफलता इतनी आसानी से नहीं मिली, बल्कि इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। आज उनका बर्थडे और ये डांसर 45 साल के हो चुके हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनके ऐसे ही कुछ अनसुनी बातें।

1. रेमो डिसूजा का जन्म 2 अप्रैल 1974 को बैंगलोर में हुआ था। उनके पिता के. गोपी इंडियन एयर फोर्स में शेफ थे और मां का नाम माधवी लक्ष्मी था। उनके एक बड़े भाई हैं गणेश गोपी और चार छोटी बहनें हैं।

2. रेमो डिसूजा का असली नाम रमेश गोपी है। उन्होंने अपनी पढ़ाई गुजरात के जामनगर के एयर फोर्स स्कूल से की। ये अपने स्कूल टाइम में एक एथलीट रह चुके हैं और सौ मीटर की रेस में प्राइज भी जीत चुके हैं।

3. रेमो ने कोई डांस क्लास नहीं लिए। बल्कि उन्होंने माइकल जैक्सन और फिल्मों को देख-देखकर डांस करना सीखा है। आज रेमो डिसूजा बॉलीवुड के टॉप डांसर में से एक हैं, जो अपनी लाजवाब डांस स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

4. रेमो अपनी फैमिली को फाइनेंसली सपोर्ट करने के लिए बेकरी की दुकान में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने साइकल दुकान और भी कई दूसरे काम किए, लेकिन डांस के लिए उनका जुनून कभी खत्म नहीं हुआ।

5. रेमो ने अपनी पढ़ाई के बाद मुंबई आ गए। उन्होंने मुंबई में अपना ‘सुपर ब्रैट्स’ डांस क्लास शुरू किया। शुरूआत में सिर्फ इसमें चार स्टूडेंट थे। धीरे-धीरे इसमें और भी लोग डांस सीखने के लिए जुड़ गए।

6. लेकिन बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी स्ट्रगल किया। रेमो ने कई फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया है। उन्हें पहला ब्रेक ‘रंगीला’ फिल्म से मिला था। इसमें भी वो बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आए थे।

7. रेमो ने कई सालों तक कोरियोग्राफर अहमद खान को असिस्ट किया और बाद में उन्हें सोनू निगम के एलबम ‘दीवाने’ से बतौर कोरियोग्राफर ब्रेक मिला और ये उनके करियर के लिए काफी मददगार साबित हुआ।

8. रेमो डिसूजा ने अपनी लेडी लव लिजल से शादी की। लिजल एंग्लो इंडिया हैं और एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। उन्होंने कई टेलीविजन शो के लिए आउटफिट डिजाइन किए हैं। इसके साथ ही वो ‘नवाबजादे’ फिल्म को भी प्रोड्यूस कर चुकी हैं। उन दोनों के दो बेटे हैं।

9. रेमो ने 2011 में बतौर डायरेक्टर फिल्म ‘फालतू’ से शुरूआत की थी। इस फिल्म में अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जैकी भगनानी और पूजा गुप्ता नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने ‘एबीसीडी’, ‘फ्लाइंग जट’ ‘एबीसीडी 2’ और ‘रेस3’ डायरेक्ट किया। अब जल्द ही ये एबीसीडी फ्रेंजाइजी की तीसरी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3’ लेकर आ रहे हैं।

10. रेमो को 2014 में फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी के’ गाने ‘बदतमीज दिल’ के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का फिल्मफेयर और जी सिने अवॉर्ड मिल चुका है। इतना ही नहीं, इसी गाने और एक और सॉन्ग ‘बलम पिचकारी’ के लिए रेनोवेट स्टार गिल्ड अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा, उन्हें फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

वीडियो में देखिए फिल्म ‘रेस 3’ फ्लॉप होने पर रेमो डिसूजा का क्या रिएक्शन आया…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।