Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान का आज 54 वां जन्मदिन, इन बातों ने बनाया उन्हें बॉलीवुड का ‘बादशाह’

बॉलीवुड के बादशाह यानि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 54 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को लेकर उनके प्रसंशकों में खास उत्साह है। वहीं आज हम आपको किंग खान की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हिंदीरश की तरफ से शाहरुख खान को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई (फोटो-ट्वीटर)

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Birthday) के स्टारडम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक्टर को बर्थडे विश करने के लिए आधी रात को उनके घर के बाहर हजारों की संख्या में फैन्स वहां पहुंच गए। अपनी हर फिल्म में एक अलग छाप छोड़ने वाले शाहरुख खान की बुलंदियों का सफर इतना आसान नहीं था। इस राह में उन्होंने कई तरह की मुश्किलों का सामना किया तभी तो करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान को बना दिया बॉलीवुड का बादशाह।

2 नवंबर 1965 को देश की राजधानी दिल्ली में जन्मे किंग खान के फर्श से अर्श तक पहुंचने की उनकी कहानी किसी सपने से कम नहीं है, एक ऐसा सपना जो उन्होंने खुली आंखों से देखा था। आज हम आपको उस बादशाह के बारे में कुछ ऐसे ही तथ्य बताने जा रहे हैं जो आप जरूर जानना चाहेंगे।

चंद्रमा पर संपत्ति के मालिक है शाहरुख खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अकेले ऐसे स्टार हैं जिनकी चंद्रमा पर संपत्ति है। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले SRK के प्रशंसकों में से एक ने उन्हें उनके जन्मदिन के खास मौके पर चांद पर एक जमीन का टुकड़ा गिफ्ट किया।

शाहरुख खान का सबसे बड़ा फैन

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहने वाली पागे विल्सन नाम की एक महिला उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक है। वो एसआरके की हर चीज यहां तक की उनकी मिट्टी की अलग-अलग मूर्तियां बनाती हैं।

जब सलमान खान को दे दिया अपना पुरस्कार

1998 में, उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए जी सिने पुरस्कार से नवाजा गया। लेकिन सभी को आश्चर्यचकित करते हुए उन्होंने सलमान खान को मंच पर बुलाया और उन्हें यह पुरस्कार सौंप दिया। जिसके बाद उन्होंने उन्हें धन्यवाद देने के बजाय भाषण देने के लिए कहा।

555 नंबर से है बेहद प्यार

SRK की कार के सभी नंबर 555 हैं। इतना ही नहीं उनके यहां काम कर रहे कई कर्मचारियों के मोबाइल फोन के नंबर में भी 555 अधिकतर मिल ही जाता है।

डॉ शाहरुख़ खान है पूरा नाम

उन्हें स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से परोपकार और मानवतावाद के कार्यों और एक सफल अभिनेता के रूप में डॉक्टरेट की मान्यता प्राप्त है।

मीठा खाना पसंद नहीं

जी हां, सही सुना आपने शाहरुख खान को आइसक्रीम और मिठाई खाना बिल्कुल पसंद नहीं।

शादी की अंगूठी

शाहरुख खान और गौरी बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ों में से के हैं। इतना ही नहीं शादी के 25 साल बाद भी, एसआरके हमेशा अपने दाहिने हाथ में अपनी शादी की अंगूठी पहन के रखते हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने जब देखी थी अपनी पहली फिल्म, बोले- कितना बदसूरत हूं मैं

जब गौरी खान से शादी करने के लिए शाहरुख खान ने बोला था झूठ, फिर कुछ ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।