Happy Birthday Yash: यश अपने फैंस के साथ 5 हज़ार किलो और 216 फ़ीट का केक काटकर मनाने वाले हैं अपना जन्मदिन

स्टार यश (Yash) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। यश का जन्मदिन मनाने के लिए उनके ढेर सारे फैंस कन्नड़ से कर्नाटक आने वाले हैं। सेंट्रल ट्रेडर और बैंक यूनियन की तरफ से भारत बंद (Bharat Bandh) का एलान का उनपर कोई असर नहीं पड़ा हैं

यश की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

स्टार यश (Yash) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। यश का जन्मदिन मनाने के लिए उनके ढेर सारे फैंस कन्नड़ से कर्नाटक आने वाले हैं। सेंट्रल ट्रेडर और बैंक यूनियन की तरफ से भारत बंद (Bharat Bandh) का एलान का उनपर कोई असर नहीं पड़ा हैं बिना किसी परेशानी के वहां पर तैयारियां चल रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यश फैंस एसोसिएशन नंदी लिंक ग्राउंड, नयंधली, बंगलुरु में जनमदिन मनायेंगे। यश 5 हज़ार किलो और 216 फ़ीट का केक काटने वाले है। फैंस को स्टेशन तक पहुंचने के लिए 10 बसेस रखी गई है वह स्टेशन से लाने और छोड़ने के लिए सहायता करेगी।

सोर्स के मुताबिक, लगभग 20 हज़ार से ज्यादा लोगों की आने की अपेक्षा है। यश अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ 8 जनवरी, ठीक 12 बजे अपना जन्मदिन फैंस के साथ मनाने के लिए आनेवाले है।

हालाँकि की यश के जन्मदिन के दिन KGF: चैप्टर 2 का टीज़र लांच होनेवाला था लेकिन किसी कारन वर्ष वह थोड़े समय के लिए टाल दिया गया है और आज सिर्फ उनका पोस्टर रिलीज़ होगा। फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने कल एक फिल्म का पोस्टर लांच किया था। पोस्टर के जरिये प्रशांत यश को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

KGF: चैप्टर 2 इसी साल रिलीज़ होने वाला है। इस फिल्म के निर्माता होमबेल फिल्म हैं।

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें :