EX गर्लफ्रेंड की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे हरमन बावेजा, निक जोनस से हुआ यूं सामना

मुंबई में 20 दिसंबर को बॉलीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस ने अपनी रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में सलमान खान सहित कई बड़े सितारों ने शिरकत की। नए नवेले दुल्हा-दुल्हन दीपवीर ने भी प्रियंका की शादी में खूब डांस किया।

मुंबई में 20 दिसंबर को बॉलीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस ने अपनी रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में सलमान खान सहित कई बड़े सितारों ने शिरकत की। नए नवेले दुल्हा-दुल्हन दीपवीर ने भी प्रियंका की शादी में खूब डांस किया। लेकिन प्रियंका की इस पार्टी में एक सेलेब्रिट्री पर सबके नजरें जाकर ठहर गई। वो थे हरमन बावेजा। दरअसल जब हरमन बावेजा प्रियंका की इस पार्टी का हिस्सा बने तो वहां मौजूद कुछ लोगों की नजरें उनपर ठहर गई।

हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा चार साल रिलेशनशिप में थे। काफी लंबे वक्त रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों ने एक साथ फिल्म लव स्टोरी 2050 में काम किया था। हरमन बावेजा ने एक इंटरव्यू के दौरान साफ तौर पर कहा था कि उन्होंने और प्रियंका ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया था। हरमन बावेजा बहुत कम ही पार्टी में स्पॉट होते हैं। उन्हें आखिरी बार सिनेमाघर में फिल्म ढिश्कियाऊं में नजर आए थे। जो 2014 में रिलीज हुई थी।

प्रियंका और निक के रिसेप्शन में हरमन बावेजा की मौजूदगी ये बताती है कि हरमन अब आगे बढ़ चुके हैं। इसी के चलते प्रियंका और निक को वो मुबारकबाद देने पहुंचे। वहीं इस रिसेप्शन पार्टी में शाहिद कपूर भी नजर आए। शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ प्रियंका चोपड़ा की इस पार्टी में पहुंचे। शाहिद और प्रियंका ने साथ में कमीने फिल्म और तेरी मेरी कहानी फिल्म साथ में की थी। शाहिद और प्रियंका के रिलेशनशिप की खबरों ने भी खूब सुर्खिया बटोरी थी।

पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर मस्ती की। डांस फ्लोर पर सितारे नाचते नजर आए। प्रियंका-निक ने भी मेहमानों संग खूब जमकर डांस किया। निक ने अपनी सास मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) के साथ भी ‘तनु वेड्स मनु’ के गाने ‘लंदन ठुमकदा’ पर डांस किया। पार्टी खत्म होने के बाद नवदंपति मेहमानों को बाहर तक छोड़ते हुए भी दिखाई दिए।

बताते चलें कि इसी महीने 1 व 2 तारीख को प्रियंका और निक ने राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में दोनों परिवार और करीबी दोस्तों ने ही शिरकत की थी। नवदंपति ओमान में हनीमून मनाकर आ चुके हैें और अब इसी माह के अंत में अपने दूसरे हनीमून के लिए स्विटजरलैंड रवाना होंगे।

देखिए प्रियंका और निक का ये वीडियो…

अब आप एन्जॉय कीजिए निकयांका (NickYanka) के मुंबई रिसेप्शन में सजे बॉलीवुड सितारों के मेले की कुछ यादगार तस्वीरें और वीडियो को…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।