एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ रिलेशनशिप पर बोले एक्टर हर्षवर्धन राणा- जी हां, मैं डेट कर रहा हूं!

बॉलीवुड फिल्म पलटन एक्टर हर्षवर्धन और मोहब्बतें फिल्म एक्ट्रेस किम शर्मा रिलेशनशिप पर कई दिनों से लगातार खबरें आ रही थी। अब हालही में एक इंटरव्यू के दौरान हर्षवर्धन ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की।

किम ने अपने और हर्षवर्धन के रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

बॉलीवुड फिल्म पलटन एक्टर हर्षवर्धन (Harshvardhan Rane) और मोहब्बतें फिल्म एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma)  रिलेशनशिप पर कई दिनों से लगातार खबरें आ रही थी। अब हालही में एक इंटरव्यू के दौरान हर्षवर्धन ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। इसी के साथ उन्होंने माना कि वो किम शर्मा को डेट कर रहे हैं।हर्षवर्धन ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं एक खुला हुआ व्यक्ति हूं और छुपाने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि मैं ऐसा व्यक्ति नहीं रहा हूं कि जो कुछ छुपाये। मैं एक रिश्ते में हूं लेकिन यह हमारा व्यक्तिगत दायरा है। एक व्यक्तिगत निजी व्यक्ति हूं और जहां तक दूसरे व्यक्ति की बात है, मुझे उनकी निजता का भी ध्यान रखना होगा। इसके अलावा मैं कहां जाऊं। मेरे लिए ये सब जंगल है। मैं भरी जवानी में ही घर से भाग गया था। मैंने फोन बूथ या एसटीडी बूथ पर काम किया है। मेरे पास छिपाने के लिए कोई चीज नहीं है।

बताते चलें कि किम शर्मा 2000 में ‘मोहब्बतें’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। किम ने केन्या के बिजनेसमैन से शादी की थी। पति से तलाक के बाद किम वापस मुंबई आ गई। किम शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे के साथ एक फोटो शेयर की है। इस पोस्ट के साथ किम ने अपने और हर्षवर्धन के रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

किम शर्मा ने शेयर की तस्वीर…

बताते चलें कि इसी साल सितंबर में हर्षवर्धन और किम मुंबई में हाथों में हाथ डाले दिखे थे। जिसके बाद से उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें आई थीं। वह कई मौकों पर साथ देखे गए और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं उनकी तस्वीरें उनके बीच कुछ होने की गवाह बनती चली गईं। यह कपल एक साथ श्रीलंका में छुट्टियां बिताने भी गया था। बॉलीवुड से गायब हो चुकीं किम शर्मा (Kim Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) आखिरी बार मल्टीस्टारर फिल्म ‘पलटन’ में नजर आए थे।

वीडियो में देखिए  ये आज की टॉप 5 खबरें…

देखिए किम की अन्य तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।