हर्षवर्धन कपूर ने पीठ पर बनवाया सोनम कपूर और रीया कपूर के नाम का टैटू, शेयर की तस्वीर

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर (Harshvarrdhan Kapoor) ने अपनी बहन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और रीया कपूर (Rhea Kapoor) के नाम का टैटू अपनी पीठ पर बनवाया है। हर्षवर्धन ने एक तस्वीर शेयर की है।

अनिल कपूर के बच्चों के नाम हर्षवर्धन कपूर, सोनम कपूर और रीया कपूर हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) के बेटे हर्षवर्धन कपूर (Harshvarrdhan Kapoor) ने साल 2016 में मिर्जया फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद साल 2018 में हर्षवर्धन ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में नजर आए थे। यह फिल्म भी औंधे मुंह गिर गई। इन सबसे इतर वह सोशल मीडिया पर स्टार हैं। सोमवार को उन्होंने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर अपनी फिजिक और बहन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और रीया कपूर (Rhea Kapoor) के नाम के टैटू को दिखाते नजर आए।

कहा जा रहा है कि हर्षवर्धन कपूर ने हाल ही में सोनम कपूर और रीया कपूर के नाम का टैटू बनवाया है, लेकिन उनका यह टैटू नया नहीं है। हर्षवर्धन ने कई साल पहले यह टैटू बनवाया था। उन्होंने अपनी पीठ पर ‘रीया’ और ‘सोनम’ लिखवाया है। शेयर की गई तस्वीर को 30 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

हर्षवर्धन कपूर ने यह तस्वीर शेयर की है…

हर्षवर्धन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वह ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) की बायोपिक की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अभिनव का किरदार निभाएंगे। अभिनव के पिता अप्जित सिंह बिंद्रा के किरदार में हर्षवर्धन के डैड अनिल कपूर नजर आएंगे। हाल ही में अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अभिनव और उनके पिता के साथ तस्वीरें शेयर की थीं।

हर्षवर्धन कपूर ने 2017 में यह बूमरैंग वीडियो शेयर किया था…

सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म द जोया फैक्टर (The Zoya Factor Movie) है। फिल्म में सोनम के अपोजिट दुलकर सलमान नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जा चुका है और यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।

फिल्म मलंग की तैयारी शुरू, अनिल कपूर, दिशा पटानी, सिद्धार्थ रॉय कपूर और कुणाल खेमू ने शेयर की ये तस्वीरें

अनिल कपूर को है यह गंभीर बीमारी, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।