HAWA SINGH FIRST LOOK: सलमान खान ने शेयर किया फिल्म “हवा सिंह” का फर्स्ट लुक पोस्टर, सूरज पंचोली बने हवा सिंह

बॉलीवुड के दबंग खान ने आज ही फिल्म "हवा सिंह" का फर्स्ट लुक अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए पोस्ट किया है। पोस्टर में आदित्य पंचोली एक अखाड़े में बैठे दूध पीते नजर आरहे है। बता दे, यह फिल्म देश के प्रसिद्द बॉक्सर हवा सिंह की बायॉपिक है। हवा सिंह को फादर ऑफ इंडियन बॉक्सिंग के नाम से भी जाना जाता है

  |     |     |     |   Published 
HAWA SINGH FIRST LOOK: सलमान खान ने शेयर किया फिल्म “हवा सिंह” का फर्स्ट लुक पोस्टर, सूरज पंचोली बने हवा सिंह
हवा सिंह फिल्म पोस्टर

Hawa singh Biopic: बॉलीवुड के दबंग खान ने आज ही फिल्म “हवा सिंह” का फर्स्ट लुक अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए पोस्ट किया है। पोस्टर में आदित्य पंचोली एक अखाड़े में बैठे दूध पीते नजर आरहे है। बता दे, यह फिल्म देश के प्रसिद्द बॉक्सर हवा सिंह की बायॉपिक है। हवा सिंह को फादर ऑफ इंडियन बॉक्सिंग के नाम से भी जाना जाता है। दबंग खान ने यह पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘हवा से बातें करेगा सिंह #HawaSinghBiopic @Sooraj9pancholi’

बता दे, पीछे कई सालो से बॉलीवुड में ख‍िलाड़‍ियों पर बायोप‍िक्‍स बनना अब आम हो गया हैं। इंडिया के इतने बेहतररिन खिलाडी थे की फिल्म मेकर्स फिल्म बनाते-बनाते थक जाएंगे लेकिन खिलाड़ी नहीं ख़तम होंगे। खिलाड़ियों पर फिल्म बनाना अच्छी बात ये है की कई जिन खिलाड़ियों का नाम तक नहीं जानते हमें फिल्म के द्वारा उनकी पूरी ज़िन्दगी में पता चल जाता है। कई खिलाडी तो ऐसे है जो इतने जबरजस्त होने के बाद भी गुमनाम हो गए है लेकिन फिल्म के द्वारा हमें उनके बारे में सब पता चल जाता है।

फिल्म में बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली हवा सिंह का किरदार अदा कर रहे है। हवा स‍िंह हर‍ियाणा राज्‍य के हैवी वेट बॉक्‍सर रह चुके हैं और इनके नाम लगातार 11 बार हैवी वेट कैट‍िगरी में नेशनल चैंप‍ियन बनने का र‍िकॉर्ड दर्ज है। ये कारनाम उन्‍होंने 1961 से 1972 के बीच क‍िया था। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर उन्‍होंने एश‍ियन गेम्‍स में दो बार लगातार गोल्‍ड मेडल जीता था ज‍िसकी बराबरी 2008 तक कोई बॉक्‍सर नहीं कर पाया था। उनकी उपलब्‍ध‍ियों के ल‍िए उनको 1966 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मान‍ित क‍िया गया था।

‘हवा सिंह’ बायोपिक फिल्म को निर्देशन प्रकाश नांबियार कर रहे है और इस फिल्म को सैम एस फर्नांडिस और कमलेश सिंह कुशवहा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: ampikasingh



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , , ,

    Leave a Reply