हिमेश रेशमिया ने की हनीमून पर जाने की तैयारी, पढ़ें ख़बर

पत्नी के साथ हनीमून पर जाने की तैयारी

पत्नी के साथ हनीमून पर जाने की तैयारी

बॉलीवुड सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया ने शुक्रवार को अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी कर ली थी| अब शादी के बाद हिमेश रेशमिया अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर जाने की तैयारी कर रहे है| रिपोर्ट्स की माने तो हिमेश रेशमिया रविवार को अपनी वाइफ के साथ हनीमून के लिए रवाना हो सकते हैं हालाँकि अभी तक उनके हनीमून डेस्टिनेशन की खबर नहीं आई है|

कल प्राइवेट सेरेमनी में हिमेश ने सोनिया कपूर से शादी कर ली|आपको बता दें ये पहली बार नहीं है जब हिमेश हिमेश दूल्हा बने हैं बल्कि वो पहले भी शादी कर चुके हैं| साल 1995 में उन्होंने अपनी दोस्त कोमल से शादी की थी हालाँकि 2017 में उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक देने का फैसला किया|

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हिमेश रेशमिया ने पिछले साल पहले अपने 22 साल के शादी तोड़ते हुए अपनी पत्नी कोमल से तलाक ले लिया था| और उनके रिश्ते के टूटने की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड थी। हिमेश रेशमिया की गर्लफ्रेंड और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर ही है। वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पिछले 6 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे|

वैसे तो हिमेश और उनकी गर्लफ्रेंड के लिव इन रिलेशनशिप में होने की खबरें मीडिया में बहुत पहले ही आ चुकी थी | साथ ही साथ लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि हिमेश सोनिया से शादी कर सकते है | हालाँकि जब भी हिमेश से उनकी शादी पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस बात से किनारा कर लिया था|

हालाँकि शादी पर किये गए इन सवालों से हिमेश परेशान जरुर हो गए थे| एक लीडिंग डेली से बात करते हुए, हिमेश ने अपने और सोनिया के रिलेशनशिप तो नहीं लेकिन अपने तलक पर बयान देते हुए कहा था “म्युचुअल रिस्पेक्ट लाइफ में सबसे महत्वपूर्ण बात है। हमारे रिश्ते को सम्मान देते हुए, कोमल और मैंने अपनी मर्ज़ी से अलग होने का फैसला लिया है| ”

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।