हनी सिंह ने मनाया अपना 36वां बर्थडे, फैंस के साथ इस अंदाज में शेयर की अपनी खुशी

हनी सिंह बॉलीवुड में अपनी पार्टी और मस्ती के लिए भी काफी मशहूर हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने आदत से विपरीत अपना 36वां जन्मदिन काफी संजीदगी से मनाया। उनके इस जन्मदिन के जश्न में केवल उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल थे।

हनी सिंह ने मनाया अपना जन्मदिन जन्मदिन ( फोटो - इंस्टग्राम )

बॉलीवुड के म्यूजिक में एक नए दौर की शुरुआत करने वाले हनी सिंह का शुक्रवार 15 मार्च को जन्मदिन था। हनी सिंह बॉलीवुड में अपने गानों के साथ-साथ अपने स्टाइल के लिए भी काफी मशहूर है। हनी सिंह के गानों का इंतजार उनके फैंस को हमेशा रहता हैं। लंबे समय के इंतजार के बाद हनी सिंह ने सॉन्ग ‘मखना’ के गाने के साथ वापसी की। इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह गाना सोशल मिडिया पर भी सुपरहिट साबित हुआ। लगभग 2 महीनें पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अबतक लगभग 168 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

हनी सिंह बॉलीवुड में अपनी पार्टी और मस्ती के लिए भी काफी मशहूर हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने आदत से विपरीत अपना 36वां जन्मदिन काफी संजीदगी से मनाया। उनके इस जन्मदिन के जश्न में केवल उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल थे। इस मौके पर हनी सिंह ने एक अनोखे तरीके का केक काटकर अपने जन्मदिन का सेलिब्रेशन किया। इस मौके पर हनी सिंह ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर केक के साथ एक फोटो शेयर किया।

हनी सिंह के बर्थ डे पार्टी की तस्वीर…

पिछला साल यो यो हनी सिंह के लिए काफी शानदार रहा था। उस साल हनी सिंह एल्बम के साथ-साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी धूम मचाई थी। पिछले साल ‘दिल चोरी’, ‘छोटे-छोटे पेग’, ‘रंगतारी’, ‘दिस पार्टी इज ओवर नाउ’ और साथ ही शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सॉन्ग ‘उर्वशी’ ने भी धमाल मचाया। ये सभी गाने पीपुल्स प्लेलिस्ट में टॉप पर रहे ।

यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और खास स्टाइल के साथ इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री को अपना दीवाना बना लिया है। आज फैंस हनी सिंह के गानों का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। हनी सिंह के गानों के सेलेक्शन और उनके तरीकों के कारण उन्होंने एक अलग मुकाम हासिल किया है और लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है।

वीडियो में देखिए आज की खास ख़बरें…

रत्नेश मिश्रा :बचपन से ही इंजीनियर बनने का सपना था. इसे पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन खबरों के प्रति ललक ने जर्नलिस्ट बना दिया. बीटेक के बाद जर्नलिज्म किया. उसके बाद अब पत्रकारिता में ही मन रम गया है.