पुरानी हवेली जैसी हॉरर फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर श्याम रामसे का निधन, बॉलीवुड में सेट किया था ऐसा ट्रेंड

बॉलीवुड की सबसे हॉरर और डरावनी फिल्में बनाने वाले श्याम रामसे का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 साल के थे। उन्हें निमोनिया हुआ था। उन्होंने पुरानी हवेली, पुराना मंदिर और तहखाना जैसी हॉरर फिल्में बनाई।

बॉलीवुड के डायरेक्टर श्याम रामसे का निधन।(फोटोः फेसबुक)

बॉलीवुड की सबसे हॉरर और डरावनी फिल्में बनाने वाले श्याम रामसे (Shaym ramsay Death)  का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 साल के थे। उन्हें निमोनिया हुआ था। वह पिछले 2-3 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका निधन सुबह 5 बजे अस्पताल में हुआ। उन्होंने पुरानी हवेली, पुराना मंदिर और तहखाना जैसी हॉरर फिल्में बनाई। ये फिल्में उस दौर की सबसे हिट और डरावनी फिल्में थी। श्यमा रेमसे बॉलीवुड में एक ट्रेंड सेट किया।

बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों एम्पायर खड़ा करने वाले श्याम रामसे के सात भाई थे। इन सभी को रामसे ब्रदर्स के नाम से भी जाना जाता है। रामसे ब्रद्रर्स ने अविभाजित भारत के कराची में रेडियो की दुकान पर काम करते थे। दुकान के मालिक फतेहचंद यू रामसिंघानी था, जो विभाजन के बाद मुंबई में शिफ्ट हो गए और उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन के बिजनेस को चुना। रामसिंघानी के नाम से ही उनका नाम रामसे पड़ा। रामसिंघानी ने साल 1954 में शहीद ए आजम भगत सिंह और साल 1963 में रुस्तम सोहराब बनाई, जिसमें पृथ्वीराज कपूर (Prithavi Raj Kapoor)  और सुरैया लीड रोल में थे।

यहां से मिली हॉरर फिल्म बनाने की प्रेरणा

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई। इसके बाद रामसिंघानी ने अपने सभी बेटे कुमार, तुलसी, श्याम, केशु, किरण, गांगुली और अर्जुन को एक-एक करके फिल्म मेकिंग में उतारा और सभी को रामसे ब्रदर्स का नाम मिला। एक किताब के मुताबिक श्याम रामसे और तुलसी रामसे ऑडियंस के साथ बैठ कर फिल्म देख रहे थे, तभी उन्होंने महसूस किया कि लोग एक खास सीन पर रिएक्ट कर रहे हैं। इस सीन में, पृथ्वीराज कपूर का किरदार एक मास्क और बेढंगे से कपड़े में दिखता है और म्यूजियम में कुछ चुराने जाता है। यह कुछ डरावना होता है। इसके बाद उन्होंने हॉरर फिल्में बनाना शुरू किया।

खय्याम के निधन पर दुखी हुए पंकज उधास, बोले- शब्दों में बयां नहीं हो सकता संगीत की दुनिया में उनका योगदान

यहां देखिए, वीरू देवगन की प्रार्थना सभा में भावुक हुआ देवगन परिवार, करीना कपूर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

View Comments (1)