फिल्म हाउसफुल 4 की कहानी लीक, जबरदस्त कॉमेडी से भरा मिलेगा 500 साल पुराना इतिहास

मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 4' की कहानी रिलीज होने से पहले लीक हो गई है। यह फिल्म 'हाउसफुल' सीरीज की पिछली तीन फिल्मों से बिल्कुल अलग होगी।

'हाउसफुल 4' फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

पिछले साल ‘हाउसफुल 4’ फिल्म ‘मी टू’ कैंपेन की वजह से खासा सुर्खियों में थी। फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर यौन शोषण और अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे थे। जिसके बाद साजिद खान को फिल्म से अलग कर दिया गया और नाना पाटेकर ने खुद इस फिल्म को छोड़ दिया। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा फरहाद समजी को सौंपा गया। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और रिलीज होने से पहले अब इसकी कहानी लीक हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित होगी। फिल्म को इस बार दो अलग-अलग कहानियों में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। एक कहानी वर्तमान में चलेगी और एक कहानी दर्शकों को 500 साल पहले ले जाएगी। इतिहास में अक्षय कुमार को उनके महाराजा के रोल में दिखाया जाएगा। रितेश देशमुख और बॉबी देओल उनके शाही दरबारी होंगे। कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े राजकुमारियों के रोल में होंगी।

इसी फिल्म के लिए था अक्षय कुमार का बॉल्ड लुक

महाराज और वर्तमान रोल में अक्षय कुमार अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। कुछ महीनों पहले अक्षय बॉल्ड लुक में नजर आए थे। बताया जा रहा है कि उनका यह लुक इसी फिल्म के लिए था। फिल्म का पहला हिस्सा अतीत का होगा और सेकेंड हाफ में वर्तमान की कहानी दिखाई जाएगी। चंकी पांडे फिल्म में वास्को डी गामा के भतीजे के रोल में नजर आएंगे। ‘हाउसफुल 4’ फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हुई थी और राजस्थान में इसका रैपअप किया गया।

26 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘हाउसफुल 4’

बताते चलें कि ‘हाउसफुल 4’ फिल्म इसी साल 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले महीने होली पर उनकी फिल्म केसरी रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट रही और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। यह फिल्म 1987 में हुई ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ पर आधारित थी। अक्षय के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं।

वीडियो में देखिए अक्षय कुमार और मौनी रॉय का रोमांटिक डांस…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।