Super 30: ऋतिक रोशन ने तू लगावेलू जब लिपस्टिक गाने पर अपने ऑनस्क्रीन स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, देखिए वीडियो

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Tu Lagawelu  Jab Lipstick Dance Video) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ये तू लगावे लू जब लिपस्टिक (Pawan Singh Songs)' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Super 30: ऋतिक रोशन ने तू लगावेलू जब लिपस्टिक गाने पर अपने ऑनस्क्रीन स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, देखिए वीडियो
ऋतिक रोशन ने अपने सुपर 30 के ऑनस्क्रीन स्टूडेंट्स के साथ तू लगावे लू जब लिपस्टिक पर डांस किया (फोटो:इंस्टाग्राम)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जल्द ही विकास बहल की फिल्म सुपर 30 (Super 30) में नजर आने वाले हैं। इसमें ये एक्टर बिहार के गणितज्ञ और सुपर 30 कोचिंग सेंटर के संस्थापक आनंद कुमार की भूमिका निभाएंगे। ट्रेलर में ऋतिक रोशन का बिहारी अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है। इसी अंदाज के साथ इस एक्टर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें ये पवन सिंह (Pawan Singh Songs) के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Tu Lagawelu  Jab Lipstick Dance Video) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ये ‘तू लगावे लू जब लिपस्टिक‘ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसमें उनके ऑनस्क्रीन स्टूडेंट्स भी साथ में थिरकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सभी जमकर मस्ती और बेफ्रिक होकर डांस करते दिख रहे हैं। एक्टर का ये अंदाज आपने शायद ही पहले देखा होगा। इसमें ऋतिक ने हाफ स्लीव टी-शर्ट, डेनिम और कैप पहने हुए हैं। गाने पर ऋतिक के कई बेहतरीन डांस मूव्स भी नजर आए हैं।

आप भी देखिए ये वीडियो…

इस वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिक ने बेहतरीन कैप्शन लिखते हुए कहा-

हमें अपने बुरे वक्त में भी हिम्मत और समझदारी के साथ चलना चाहिए। मजबूती के साथ इसका सामना करना चाहिए और अपना नजरिया जिंदगी के प्रति अच्छा रखना चाहिए। जरूरत लगे तो खड़े हो और डांस करें।

आप कंट्रोल करें, अपने आस-पास की चीजों को आपको कंट्रोल ना करने दें। टीम का एक अलग साइड। मुझे अपने यंग को-स्टार्स के साथ काम करके बहुत मजा आया। ये सब अलग-अलग बैकग्राउंड से हैं और इनमें से ज्यादातर ने पहली बार कैमरा फेस किया है।

आपको बता दें कि इसमें ऋतिक रोशन के अलावा पंकज त्रिपाठी और मृणाल ठाकुर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। ये फिल्म 12 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। आपको ये वीडियो कैसा लगा, कमेंट करके हमें बताएं।

ऋतिक रोशन की इस फिल्म से है गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का ये खास कनेक्शन

देखिए सुपर 30 फिल्म का ट्रेलर…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply