Hrithik Roshan की एक्स वाइफ Sussanne Khan प्रेमी के साथ छुट्टियां मनाती आई नजर, शेयर की तस्वीर …..

डैशिंग और सक्सेसफुल एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनकी एक्स वाइफ सुज़ैन खान (Sussanne Khan) को अलग हुए लगभग 13 साल हो गए हैं। हालांकि दोनों एक दूसरे के लिए बीच बीच में पोस्ट कर देते हैं। हाल ही में ऋतिक (Hrithik Roshan) एक पोस्ट शेयर करते हुए सुजैन (Sussanne Khan) को सुपरस्टार कहा था। दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हो लेकिन एक दूसरे पर प्यार लूटना नहीं भूलते हैं। वही दोनों अपनी अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं उन्हें फिर से प्यार मिल गया है। सुजैन (Sussanne Khan) फिलहाल अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर घोषणा नहीं की हैं।

शेयर की तस्वीर :

अक्सर सुजैन (Sussanne Khan) और अर्सलान गोनी अक्सर साथ नजर आ जाते हैं। फ़िलहाल सुजैन (Sussanne Khan) अर्सलान गोनी के साथ लॉस एंजिल्स में साथ छुट्टियां मना रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद सुजैन (Sussanne Khan) ने दी हैं। सुजैन (Sussanne Khan) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, ‘समर ऑफ 2022…।’ इस तस्वीर में सूजन बैंगनी रंग के टॉप पहना हुआ और भूरे रंग के स्लिंग बैग लिए नजर आ रही हैं। वही अर्सलान काले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। सुज़ैन हमेशा की तरह तस्वीर में खूबसूरत लग रही हैं।

ऋतिक रोशन इस लड़की को कर रहे डेट :

सुजैन (Sussanne Khan) ने पिछले साल दिसंबर से अर्सलान गोनी को डेट कर रही। दोनों अक्सर साथ नजर आ जाते हैं। कही बाहर तो कभी एक दूसरे की तस्वीरों में। वही ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के इन दिनों सबा आजाद को डेट करने कि भी अफवाह सुर्ख़ियों में हैं। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं।

 

Deepika Padukone की बिगड़ी तबीयत, पहुंची हॉस्पिटल …

 

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

Shikha Trivedi :हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.