रितिक रौशन ने लिखा EX वाइफ सुजैन खान के लिए इमोशनल नोट, पढ़कर आप भी कहेंगे So Sweet!

रितिक अपने बच्चों और EX वाइफ सुजैन के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। सुजैन खान लिए के इमोशनल पोस्ट लिखकर एक तस्वीर शेयर की है...

एक वक्त था जब रितिक रौशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) को बॉलीवुड का क्यूट कपल कहा जाता था। आज भले ही ये कपल एक दूसरे से अलग हो गए हो, लेकिन इन दोनों को अपने बच्चों के साथ अक्सर स्पॉट किया जाता है। अभी हाल में रितिक अपने बच्चों और अपनी एक्स वाइफ सुजैन के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उन्होंने इस दौरान सुजैन खान लिए के इमोशनल पोस्ट लिखकर एक तस्वीर शेयर की है।

रितिक रौशन ने सुजैन खान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘यह है सुजैन, मेरी सबसे करीबी दोस्त (मेरी एक्स वाइफ भी), जो मेरे और बच्चों के साथ बिताए समय को कैप्चर कर रही है। यह अपने आप में एक मूमेंट है। यह हमारे बच्चों को सिखाता है कि लाइन्स और आइडिया के बीच बंटी इस दुनिया में एकता के साथ रहना मुमकिन है। आप भले ही खुद के लिए अलग चीजें चाहते हों लेकिन बावजूद इसके बिना बंटे रहा जा सकता है।’

सुजैन खान रितिक का ये पोस्ट पढ़कर क्या रिएक्शन देगीं ये तो नहीं मालूम लेकिन हां रितिक के इस पोस्ट से इतना तो जाहिर होता है कि आज भले ही ये दोनों एक साथ पति पत्नी की तरह न रहते हो, लेकिन एक दूसरे के लिए केयर, सम्मान और प्यार आज भी उतना ही है। रितिक और सुजैन अपने बच्चों को बेहद प्यार करते हैं। तलाक के बाद भी ये दोनों अपने बच्चों के लिए अक्सर साथ में वक्त बिताते हुए नजर आते हैं।

रितिक द्वारा शेयर किया हुआ पोस्ट…

वहीं हाल ही में सुजैन खान के पापा संजय खान का एक बयान सामने आया था। इसमें उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपनी बेटी सुजैन खान और रितिक रौशन को फिर से एक साथ देखना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि ये दुखद है, शादी को अब उस तरह से सेलिब्रेट नहीं किया जाता है जैसा पहले किया जाता था। एक समय ऐसा था जब शादी जन्म-मरण का हिस्सा होती थी।

वेल सुजैन खान के लिए रितिक रौशन द्वारा लिखे गए इस इमोशनल नोट के बारें में आपका क्या कहना है हमें नीचें कमेंट्स लिखकर जरूर बताएं।

वीडियो में देखिए क्या सुजैन खान और रितिक रौशन करेंगे शादी…

देखिए रितिक और सुजैन की अन्य तस्वीरें…

 

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।