मुंबई पुलिस ने किया खुलासा- ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म के सेट से नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की अनाम फिल्म (Hrithik Roshan Tiger Shroff Film) की शूटिंग के सेट पर अचानक दो आतंकियों के दिखने और गिरफ्तारी की खबर आई थी। लेकिन अब मुंबई पुलिस(Mumbai Police) ने एक ट्वीट कर इसकी असलियत बताई है।

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म की सेट पर आंतकी दिखने की खबर आई थी(फोटो:इंस्टाग्राम)

ऋतिक रोशन(Hrithi Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म का नाम अभी तय नहीं हो पाया है। सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। सोमवार को इस फिल्म के सेट पर अचानक दो ‘आतंकी’ दिखने की खबर आई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस (Mumbai Police) अलर्ट हो गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि दो शख्स बम और बंदूके लेकर मुंबई की गलियों में घूमते नजर आए। इसके बाद उन दो शख्स की असलियत का पता चला जिसमें ये खुलासा हुआ कि ये दोनों शख्स ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ही टीम मेंबर थे, जिन्होंने शूट के बाद उसी गेटअप में बाहर घूमने निकल गए। लोगों को लगा कि वो आतंकवादी हैं और ये खबर आग की तरह फैल गई।

इसके बाद एक और ये भी खबर आई थी कि ये दो शख्स जिनका नाम बलराम गिनवाला और अरबाज खान बताया गया उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने जब उनकी पहचान के जरूरी दस्तावेज मुहैया कराई तब जाकर मुंबई पुलिस ने उन दोनों को छोड़ा।

लेकिन अब मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने इस बारे में सही जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में पुलिस ने किसी तरह की गिरफ्तारी की बात से इंकार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने ये भी साफ किया है कि उन दोनों के खिलाफ कोई चार्जेज नहीं लगे थे। उन्होंने ट्वीट में ये बताया कि वो बस लोगों को लेकर चिंतिंत थे।

आपको बता दें कि इस फिल्म में इन दोनों के अलावा वाणी कपूर (Vaani Kapoor) भी नजर आएंगी। इससे पहले आखिरी बार वाणी कपूर रणवीर सिंह के साथ ‘बेफ्रिके’ फिल्म में नजर आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।

जानिए ऋतिक रोशन के बारे में रंगोली चंदेल ने क्या कहा….

वीडियो में देखिए ऋतिक रोशन के तलाक की असली वजह…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।