War Teaser: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का वॉर देख हैरान हुए बॉलीवुड सितारें, दिए ये रिएक्शन

फिल्म वॉर का टीजर (War Teaser) देखने के बाद ऑडियंस से बॉलीवुड सिलेब्स और फिल्म क्रिटीक टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और ऋतिक रोशन की तारीफें कर रहे हैं। फिल्म के टीजर को देखकर बॉलीवुड सितारें फिल्म को देखने के बेसब्री सोशल मीडिया पर जता रहे हैं।

ऋतिक रोशन का पीछा करते हुए टाइगर श्रॉफ। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर का टीजर रिलीज (War Teaser Release) हो गया है। टीजर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच वॉर दिखाया गया है। दोनों एक-दूसरे के साथ फाइट कर रहे हैं। स्टंट कर रहे हैं। फिल्म के टीजर से इसके एक्शन के बारे में पता चल रहा है। फिल्म में वाणी कपूर की झलक दिखाई गई है। इसमें बिकिनी में दिखाई दी हैं। फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

फिल्म का टीजर देखने के बाद ऑडियंस से बॉलीवुड सिलेब्स और फिल्म क्रिटीक टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Films) की तारीफें कर रहे हैं। फिल्म के टीजर को देखकर बॉलीवुड सितारें फिल्म को देखने के बेसब्री सोशल मीडिया पर जता रहे हैं। दिशा पटानी, भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर और अनन्या पांडे, डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सहित कई बॉलीवुड सिलेब्स ने टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की तारीफ की और उनके पॉवर पैक एक्शन को लेकर हैरानी जताई।

अर्जुन कपूर ने टीजर देखने के बाद  कहा ये-

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff Fight Scene) की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा पटानी ने टीजर को एक क्रेजी करने वाला बताया। वहीं, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने फिल्म का टीजर देखने के बाद कहा कि वह फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं और फिल्म को देखने लिए अभी से एक्साइटेड हूं। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने फिल्म का टीजर देखने के बात खुशी जताई और कहा कि वे फिल्म आने का इंतजार नहीं कर सकती हैं।

यहां देखिए पुनीत मल्होत्रा ने क्या कहा-

यहां देखिए बॉलीवुड सितारों ने वॉर का टीजर देखने के बाद क्या कहा-

ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म का टीजर हुआ आउट

यहां देखिए वॉर का धांसू टीजर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।