एचटी मोस्ट स्टाइलिश 2019: अनुष्का शर्मा से लेकर विक्की कौशल तक, जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड

एचटी इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश 2019 में बॉलीवुड के कई पॉपुलर सेलेब्स ने शिरकत की। इस मौके पर रणवीर कपूर से लेकर करीना कपूर खान और कैटरीना कैफ सभी सेलिब्रिटी नजर आए। जानिए किसके नाम कौन-सा अवॉर्ड आया।

एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2019(फोटो:विरल भय्यानी)

हर साल एचटी इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड आयोजित होता है और इसमें हमें सेलिब्रिटी के स्टाइलिश अंदाज और खूबसूरत लुक देखने मिलते हैं। इस मौके पर बड़े से बड़े स्टार्स शिरकत करते हैं और इस शाम की रौनक बढ़ा देते हैं। इस साल भी इस अवॉर्ड का खूबसूरत आगाज हुआ और सितारों ने यहां पहुंचकर इसमें चार चांद लगा दी।

एचटी इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश 2019 में रणवीर कपूर से लेकर करीना कपूर खान और कैटरीना कैफ सभी सेलिब्रिटी नजर आए। मुंबई में शुक्रवार की शाम को हुए इस अवॉर्ड में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर डिजाइनर सभी को अलग-अलग कैटगरी में अवॉर्ड्स मिले। आप भी जानिए किसके झोली में आया कौन-सा अवॉर्ड।

यहां जानिए एचटी इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश 2019 के विनर्स की लिस्ट
एचटी मोस्ट स्टाइलिश फीमेल रीडर्स च्वॉइस – अनुष्का शर्मा
एचटी स्टाइल हॉल ऑफ फैम – वहीदा रहमान
एचटी मोस्ट स्टाइलिश फीमेल रीडर्स च्वॉइस अवॉर्ड – रणवीर सिंह

जीप बैच ऑफ ऑनर – विक्की कौशल
एचटी मोस्ट स्टाइलिश फिल्ममेकर फीमेल – एकता कपूर
एचटी स्टाइल गेम चेंजर – सोनाक्षी सिन्हा
एचटी मोस्ट स्टाइलिश डायरेक्टर –रोहित शेट्टी
एचटी मोस्ट स्टाइलिश ऑथर – ट्विंकल खन्ना
एचटी मोस्ट स्टाइलिश यूथ आयकन – कार्तिक आर्यन
एचटी मोस्ट स्टाइलिश ट्रेंड सेटर फीमेल – कैटरीना कैफ
एचटी मोस्ट स्टाइलिश ट्रेंड सेटर मेल –अक्षय कुमार
एचटी मोस्ट स्टाइलिश फीमेल (जूरी) – करीना कपूर खान
एचटी मोस्ट स्टाइलिश डिजाइनर – अनामिका खन्ना
एचटी मोस्ट स्टाइलिश मीडिया पर्सनैलिटी – शिरीन भान
एचटी मोस्ट स्टाइलिश आर्टिस्ट – मिथुन सेन
एचटी मोस्ट स्टाइलिश बिजनेस पर्सनैलिटी – नताशा पूनेवाला
एचटी मोस्ट स्टाइलिश स्पोट्स पर्सनैलिटी – हिना सिधू
एचटी मोस्ट स्टाइलिश टीवी पर्सनैलिटी – करण टैकर
एचटी मोस्ट स्टाइलिश कपल – शाहरुख खान और गौरी खान
एचटी मोस्ट स्टाइलिश टीवी पर्सनैलिटी फीमेल – निया शर्मा
एचटी मोस्ट स्टाइलिश ट्रेलब्लेजर – तापसी पन्नू
फीवर 104 अवॉर्ड फॉर स्टाइल इनोवेशन – आयुषमान खुराना
एचटी मोस्ट स्टाइलिश म्यूजिक स्टार – तनिष्क बागची
एचटी मोस्ट हॉचेस्ट स्टाइलिश – विजय देवाराकोंडा

वीडियो में देखिए टीवी जगत की खास खबरें…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।