IIFA Awards : 20 साल बाद रेखा ने स्टेज पर किया डांस, देखते ही रह गए बॉलीवुड सुपरस्टार्स

IIFA Awards 2018 डांस फ्लोर पर रेखा ने बिखेरे अपनी अदाओं के जलवे, सब रह गए देखते

IIFA Awards 2018 डांस फ्लोर पर रेखा ने बिखेरे अपनी अदाओं के जलवे, सब रह गए देखते

हाल ही में इंग्लैंड की राजधानी बैंकॉक में 19वें आईफा अवॉर्ड्स (IIFA 2018) आयोजित किया गया था। हालांकि, कल रात कलर्स टीवी वर इस अवार्ड को दिखाया गया। वैसे वैसे तो आईफा में कई बॉलीवुड सितारों ने डांस किया, लेकिन सबसे खास परफॉर्मेंस रेखा की थी, क्योंकि वे पूरे 20 साल बाद स्टेज पर उतरीं। फिर ,क्या 19वें आईफा अवॉर्ड्स (IIFA 2018) की सितारों से भरी शाम में सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने अपनी अदाओं से ऑडियंस का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के गाने प्यार किया कोई चोरी नहीं की… पर शानदार परफॉर्मेंस दिया।

सोशल मीडिया पर रेखा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह सलाम-ए-इश्क मेरी जां…, प्यार किया कोई चोरी नहीं की… और थारे रहिए ओ बांके यार… जैसे गीतों पर थिरकती नजर आ रही हैं। रेखा की इन परफॉर्मेंस में वह अपने पुरानी अंदाज में नजर आ रही हैं। 63 वर्षीया एक्ट्रेस ने साल 1970 में आई फिल्म ‘मुकद्दर का सिंकदर’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘पाकीजा’ जैसी फिल्मों के गानें पर बेहतरीन डांस किया।

डांस परफॉर्मेंस के दौरान रेखा पाउडर पिंक अनारकली में दिखी, जिसपर सिल्वर जरी वर्क हुआ पड़ा था। इसे ड्रैसअप में रेखा काफी स्टनिंग लग रही थी, उन्हें देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रही था कि वह 63 वर्ष की हैं। रेखा का डांस ख़त्म होते ही बॉलीवुड सितारों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजायी। जबकि, रणबीर कपूर, यूलिया वंतूर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, और कार्तिक आर्यन स्टेज पर पहुंचे। हालाँकि, इन सभी स्टार्स ने  रेखा के पैर भी छूए। देखा जाएं तो रेखा ने २० साल बाद डांस किया लेकिन वो आज भी उतनी ही हसीं नजर आयी।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.