IIFA 2022 : ब्लू गाउन में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई Nora Fatehi!

नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों अबू धाबी में हैं, जहां उन्होंने बी-टाउन ए-लिस्टर्स के साथ अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA 2022) अवार्ड्स में ग्रीन कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। इस बीच नोरा (Nora Fatehi) अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

अपनी खूबसूरती और अपने शानदार डांस मूव्स के लिए जाने जाने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने लुक्स और डांस के लिए अक्सर चर्चा में रहनी वाली नोरा (Nora Fatehi) इस साल अबू धाबी में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) में मंच पर आग लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नोरा (Nora Fatehi) ने हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ अवार्ड शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत किया। इस इवेंट में नोरा काफी स्टनिंग लग रही थीं।

इस लुक में नजर आई नोरा फ़तेही (Nora Fatehi) :

नोरा (Nora Fatehi) ने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) में शिकरत किया हैं इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं। नोरा (Nora Fatehi) फ़िलहाल अबू धाबी में हैं, जहां उन्होंने आईफा (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी) IIFA 2022 अवार्ड्स में कल रात ग्रीन कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। बता दें, नोरा (Nora Fatehi) ने स्टार-स्टडेड इवेंट में शिरकत किया और अपने शानदार लुक के साथ ग्रीन कार्पेट पर वॉक भी किया। उन्होंने गहरे रंग के नेकलाइन के साथ नीले रंग का गाउन चुना और अपने ग्लैमरस लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। साथ ही उन्होंने चमकदार हाई हील्स, सिल्वर चोकर नेकपीस के साथ मैच करते हुए, चमकदार सिल्वर झुमके और चूड़ियां पहना। इस लुक में नोरा (Nora Fatehi) काफी अच्छी लग रही थी ।

ये सितारे हुए शामिल :

इस प्रोग्राम में नोरा (Nora Fatehi) के साथ, हनी सिंह, दिव्या खोसला कुमार, सारा अली खान, अनन्या पांडे, टाइगर श्रॉफ, मनीष पॉल, शाहिद कपूर, फराह खान, ध्वनि भानुसाली, रितेश देशमुख और सलमान खान जैसी बॉलीवुड हस्तियां इस समारोह में शामिल हुईं। नोरा (Nora Fatehi) के काम की बात करें तो वो अपने डांस मूव्स के जानी जानती हैं। ‘दिलबर’ से लेकर ‘ओ साकी साकी’ और ‘गर्मी’ जैसे गानों में उनके डांस मूव्स ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया हैं।

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

Shikha Sharma :शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!