IIFA 2022 : शानदार लुक में नजर आए टाइगर श्रॉफ, शेयर किया ये वीडियो….

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA 2022) अवार्ड शो में टाइगर श्रॉफ के अलावा, शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), सारा अली खान (Sara Ali Khan), अनन्या पांडे(Ananya Panday), दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) जैसी हस्तियों के मुख्य अवार्ड नाईट के दौरान 4 जून को अपने प्रदर्शन से मंच पर मौजूद होने की उम्मीद है।

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA 2022) अवार्ड शो में टाइगर श्रॉफ के अलावा, शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), सारा अली खान (Sara Ali Khan), अनन्या पांडे(Ananya Panday), दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) जैसी हस्तियों के मुख्य अवार्ड नाईट के दौरान 4 जून को अपने प्रदर्शन से मंच पर मौजूद होने की उम्मीद है।

बॉलीवुड के एक्शन हीरो और अपनी फिटनेस का ख्याल रखने वाले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव रहते हैं। चाहे वो फिटनेस वीडियो हो या तस्वीर टाइगर शेयर करना नहीं भूलते हैं। वही अब उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर अपना शानदार वीडियो साझा किया हैं। अबू धाबी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA 2022) अवार्ड्स प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो बेहद डैशिंग लुक में नज़र आ रहे हैं।

इस लुक में नज़र आये एक्टर :

IIFA 2022 अवार्ड्स समारोह में शामिल हुए टाइगर ने इंस्टाग्राम(Instagram) पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा है कि,”आईफा हियर वी गो”। वीडियो में टाइगर (Tiger Shroff) को एक्वा रंग की लिनेन जैकेट और उसी रंग के लिनन ट्राउज़र्स पहने देखा जा सकता है। वही उन्होंने साधारण सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई हैं। लुक को बेहतर बनाते हुए उन्होंने सोने की रिम वाली चैन गले में पहना है साथ ही, हल्के नीले रंग का चश्मा पहन रखा हैं। टाइगर (Tiger Shroff)ने अपने लुक के साथ मिनिमलिस्टिक गोल्डन-टिंगेड नेकपीस भी पहन रखी हैं।

इस फिल्म में आएंगे नज़र :

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA 2022) अवार्ड शो में टाइगर श्रॉफ के अलावा, शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), सारा अली खान (Sara Ali Khan), अनन्या पांडे(Ananya Panday), दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) जैसी हस्तियों के मुख्य अवार्ड नाईट के दौरान 4 जून को अपने प्रदर्शन से मंच पर मौजूद होने की उम्मीद है। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)के काम की बात करे तो, उन्होने अपनी नई फिल्म ‘गणपथ’ की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वही अब अपनी अगली फिल्म ‘रैम्बो’ की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं, जिसके बाद अक्षय कुमार(Akshay Kumar) के साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगे।

दो साल ब्रेक के बाद आयोजित होगा समारोह :

आपको बता दें, अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA Awards 2022) अवार्ड्स प्रोग्राम कि शुरुआत दो साल के ब्रेक के बाद इस साल यानी 2022 में 02, 03, और 04 जून को संयुक्त अरब अमीरात (UAI) की राजधानी अबू धाबी के यस आइलैंड में किया गया हैं। इस समारोह में सितारों की महफ़िल जमेगी खुशनुमा माहौल बनेगा। IIFA Awards का आयोजन आज यानी 03 जून से शुरू होगा। इस समारोह की मेजबानी अपारशक्ति खुराना के साथ फराह खान कुंदर करेंगी, वही 04 जून को सलमान खान (सलमान Khan), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और मनीष पॉल (Manish Paul) एक साथ मेजबानी करते नज़र आएंगे।

नियॉन शॉर्ट ड्रेस में Ananya Pandey का बोल्द अंदाज, सेक्सी फिगर फ्लॉन्ट कर शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.