चाणक्य नीति: इन 6 तरीकों से शत्रु को दे सकते हैं मात, घर में होगा खुशियों का बसेरा

आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी नीतियों के बारे में जानकारी दी है जिसका इस्तेमाल कर आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

  |     |     |     |   Published 
चाणक्य नीति: इन 6 तरीकों से शत्रु को दे सकते हैं मात, घर में होगा खुशियों का बसेरा

आज के वक्त हर कोई ज्यादा से ज्यादा काम कर के इच्छा अनुसार फल प्राप्ति करने में जुटा रहता हैं। लेकिन जैसा इंसान चाहे वैसा होना तो संभव नहीं है हमारी जिंदगी में कुछ पल ऐसे भी आते है जब हमें अपने मन अनुसार फल की प्राप्ति नहीं होती है।  आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी नीतियों के बारे में जानकारी दी है जिसका इस्तेमाल कर आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

– जो इंसान बुद्धिमान होता है उसे समय की अच्छी परख और जानकारी रहती है। जिसके आधार पर वह हर काम करता है। व्यक्ति को हर वक्त हर परिस्थिति में शांति और धैर्य बना रखना चाहिए।

– हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए की हमारे अच्छे और बुरे दोस्त कौन हैं। दुश्मों की पहचना कर उनसे दूरी बनाने का काम करें। वहीं, दोस्त के वेष मे शत्रु को न पहचानने से आपको काम में असफलता प्राप्त हो सकती है। ऐसे में इस तरह के व्यव्हार वाले लोगों से दूरी जरुर बनाए। क्योंकि सच्चे और अच्छे व्यक्ति की मदद से ही आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।

– जिस देश के हम निवासी है या फिर हम जहां काम करते है उसके बारे में हमें पता होना चाहिए कि वहां के लोगों, स्थान, शहर की स्थिति कैसी है। इन बातों का ध्यान रखने से आपको कभी असफलता हाथ नहीं लगती हैं।

– एक बुद्धिमान व्यक्ति को अपनी सैलरी और खर्च की जानकारी होनी चाहिए। सैलरी से अधिक आप यदि खर्चा करते है तो इससे आपकी ही परेशानी बड़ सकती है।

-इसके साथ ही हमें इस बात पर भी ध्यान देने चाहिए की आखिर हमारी कंपनी, बॉस और प्रबंधक हमार से किस प्रकार की उम्मीद लगाए रहते हैं। हमें इस तरह से काम करना चाहिए की जिससे संस्था को लाभ प्राप्त हो। क्योंकि संस्था को लाभ प्राप्त होगा तो इससे कहीं न कहीं आपको भी फायदा होगा।

-हमें इस बात जानकारी होनी चाहिए की हम क्या क्या कर सकते है। तभी हमें उसी कार्य को करना चाहिए जिसको लेकर हमारे में क्षमता हो।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply