धोनी के नाम दर्ज है इंडियन क्रिकेट टीम का दिलचस्प रिकॉर्ड, फिर भी इसलिए छोड़ी कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक दशक तक के लिए जो किया वैसा अब तक किसी कप्तान ने नहीं किया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम को शिखर पर पहुंचाया। वैसे खेल जगत के जानकारों का मानना है कि एमएस धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को शिखर पर पहुंचाया। साथ ही उन्होंने कप्तानी छोड़ने को लेकर हाल ही में रांची के एक कार्यक्रम के दौरान खुलासा भी किया।

खबरों की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम ने करीब एक दशक तक अपना वर्चस्व कायम रखा। महेंद्र सिंह धोनी की मेहनत के कारण भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस दौरान भारत ने खूब मैच में जीत दर्ज किए तो वहीं खिताब भी अपने नाम किए। इनकी कप्तानी ने भारत को अलग मुकाम पर पहुंचाने का काम किया।

सफल खिलाड़ियों में से एक

क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि एमएस धोनी ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। वह भारत के सबसे अच्छे विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं। अपनी कप्तानी के दौरान विश्व क्रिकेट में सबकुछ हासिल कर लिया। उन्होंने लगभग एक दशक तक भारतीय टीम का नेतृत्व किया और उनकी कप्तानी के तहत, टीम इंडिया अपने शिखर पर रहा।

विश्व भर में चर्चा का कारण

साथ ही धोनी ने विश्वकप, टी 20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम पर जीतने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कप्तान के रूप में एशिया कप भी जीता। इनकी कप्तानी के दौरान भारत टेस्ट में नंबर एक रैंकिंग पर पहुंच गया। आज भी इनकी कप्तानी के बारे में विश्व भर में चर्चा किया जाता है।

कप्तानी छोड़ने की वजह
इतने परफेक्ट होने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी छोड़नी पड़ी जबकि धोनी के दौरान सबकुछ शानदार तरीके से चल रहा था। कप्तानी छोड़ने को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में बताया कि विश्व कप 2019 के लिए एक बेहतर कप्तान की जरूरत है इसीलिए उन्होंने कप्तानी छोड़ दी। ताकि आने वाले कप्तान को आगामी विश्व कप के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.