India’s Most Wanted: भारत का ओसामा निकला यासीन भटकल, इस आतंकवादी को पकड़ने की कहानी बयां करती है फिल्म

फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड (India’s Most Wanted Trailer) में जिस आतंकवादी को भारत का ओसामा बिन लादेन कहा गया है, उसका नाम यासीन भटकल है। यासीन भटकल बिहार-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। यह भारत में 2007 से 2013 तक एक्टिव रहा।

फिल्म के एक सीन में अर्जुन कपूर और आतंकवादी यासीन भटकल।

फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड का ट्रेलर रिलीज (India’s Most Wanted Trailer) के मौके पर फिल्ममेकर्स ने स्वीकार किया कि ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इस कहानी में बिहार के पांच लोग बिना किसी बंदूक-हथियार के भारत के मॉस्ट वांटेड को पकड़ने की कोशिश करते हैं। इस आतंकवादी को भारत का ओसामा बिन लादेन कहा गया है, जो 2007 से 2013 में जयपुर, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली , अहमदाबाद, बेंगलोर और पुणे सहित कई शहरों में 52 बम धमाके हुए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन (Terrorist Organisation Indian Mujahideen) के फाउंडर यासीन भटकल एक बेनाम आतंकवादी है। इस आतंकवादी को पकड़ने में मदद करने वाले के लिए 2013 में भारत सरकार ने 3.50 करोड़ रुपए का ईनाम रखा था। यासीन भटकल को पूरे भारत में 220 मौतों का जिम्मेदार माना जाता है। इस आतंकवादी को गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रेदश सहित 12 राज्यों ने उसे मोस्ट वांटेड (Most Wanted) घोषित किया गया था।

रियल आईबी ऑफिसर के किरदार में अर्जुन कपूर

यासीन भटकल (Yasin Bhatkal) के बारे में आईबी अधिकारियों को किसी व्यक्ति से सूचना मिली की वह नेपाल में एक डॉक्टर के तौर पर रह रहे हैं। इसके तुरंत बाद, इंटेलीजेंस ब्यूरो के ज्वाइंट डायरेक्टर से मंजूरी मिली। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने फिल्म में प्रभात कुमार का किरदार निभा रहे हैं। अर्जुन कपूर का किरदार रियल लाइफ आईबी ऑफिसर पर आधारित है, जो पटना पुलिस के सदस्यों के साथ आतंकवादी को मिशन शुरू करते हैं। यासीन भटकल भटकल को 2013 में गिरफ्तार किया गया था और 2016 में उसे फांसी की सजा मिली, लेकिन वो अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल  में सजा काट रहा है।

आतंकवादी हमले में हुई थी 433 लोगों की मौत

इंडियाज मोस्ट वाटेंड में आतंकवाद जैसे मुद्दे को उठाया गया है। फिल्म आतंकवाद की एक सच्ची घटना पर आधारित है। मुंबई बम ब्लास्ट की तरह साल 2007 और 2008 में देश के कई हिस्सों में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे। इसके बाद 2013 तक देश में 52 धमाके हुए जिसमें सैंकड़ों लोगों की जानें गई। इस बम धमाकों में कुल 433 लोगों की मौत हुई और करीब 810 लोग घायल हुए।

इंडियाज मोस्ट वांटेड मसूद अजहर के ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होने पर जानिए क्या बोले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर

यहां देखिए फिल्म इंडियाज मॉस्ट वांटेड का ट्रेलर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।