इंडियाज मोस्ट वांटेड ट्रेलर रिलीज, अपने 5 दोस्तों के साथ आतंकवाद खत्म करने इस देश पहुंचे अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म आतंकवाद की एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म साल 2007 से 2013 तक देश में 52 बम धमाको की सच्ची घटना पर आधारित है।

फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड एक सीन में अर्जून कपूर और फिल्म का एक पोस्टर। (फोटोः ट्विटर/यूट्यूब स्टिल)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 30 सेकंड है। ट्रेलर की शुरुआत आतंकवादी बम हमले में नाकाम रही एकर सरकारी अधिकारी की आवाज से होती है। इसके बाद एक बम धमाका होता है और बैकग्राउंड में भारत के ओसामा बिन लादेन की आवाज आती है। वह कहता है, ‘यह एक जंग, चाहे मरेंगे या मारेंगे मिलेगी तो जन्नत ही।’

इसके बाद अर्जुन कपूर का सीन आता है और एक अधिकारी से उन आतंकवादियों को पकड़ने की बात करता है, वो भी बिना हथियार के। इसके बाद एक अधिकारी उन्हें डेट लाइन देता है और बताता है कि सरकार के पास उन्हें देने के लिए पैसे नहीं है। इसके बावजूद आतंवादियों के सरगना को ढूंढने निकल पड़ते हैं। वह सभी लोग नेपाल जाते हैं। इस दौरान भी बम धमाके होते हैं। आतंकवादी अर्जुन कपूर और उनके दोस्तों को मारने की कोशिश करते हैं और इधर सरकार उनकी मदद नहीं करती है।

भारत का ओसामा बिन लादेन

इस फिल्म के केंद्र में एक ऐसे खूंखार आतंकी को दिखाया गया है जिसे भारत का ‘ओसामा बिन लादेन’ कहा जाता था। अर्जुन कपूर फिल्म में कोई पुलिस ऑफिसर या आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) से संबंध नहीं है, वह भारत के एक आम नागरिक हैं। कुल मिलाकर कर फिल्म में देशभक्ति को दिखाया गया है।

आतंवादी हमले में हुई थी 433 लोगों की मौत

आतंकवाद जैसे मुद्दे को उठाया गया है। फिल्म आतंकवाद की एक सच्ची घटना पर आधारित है। मुंबई बम ब्लास्ट की तरह साल 2007 और 2008 में देश के कई हिस्सों में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे। इसके बाद 2013 तक देश में 52 धमाके हुए जिसमें सैंकड़ों लोगों की जानें गई। इस बम धमाकों में कुल 433 लोगों की मौत हुई और करीब 810 लोग घायल हुए।

फिल्म में है ये किरदार

फिल्म में अर्जुन कपूर, राजेश शर्मा, प्रशांत अलेक्जेंडर, गौरव मिश्रा, आसिफ खान और बजरंग बली सिंह मुख्य किरदारों में हैं। इंडियाज मोस्ट वांटेड फिल्म का निर्देशन ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘रेड’ जैसी दमदार फिल्म बनाने वाले फिल्ममेकर राजकुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म की कहानी भी राजकुमार गुप्ता ने ही लिखी है। राजकुमार गुप्ता, मायरा कर्ण और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 24 मई को रिलीज हो रही है।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।